Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
    Breaking News Headlines राजनीति

    ममता सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर आदिवासियों का विकास बाधित करने के आरोप लगाये हैं. कहा कि तृणमूल सरकार आदिवासियों का विकास करना ही नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि अब अपना हक छीनकर लेने का समय आ गया है.
    बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले खड़गपुर महकमा अंतर्गत नारायणगढ़ थाना के मकरामपुर स्थित मकरामपुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित आदिवासी मुंडा सम्मेलन में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे.
    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार आदिवासियों का विकास करना ही नहीं चाहती. केंद्र सरकार कई योजनाओं को आदिवासियों तक पहुंचाना चाहती है, लेकिन राज्य सरकार किसी भी योजना को लागू करना ही नहीं चाहती. केंद्र सरकार किसी योजना को राज्य सरकार के जरिए ही लागू करने और उसे पहुंचाने के लिए बाध्य है.
    श्री मुंडा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ भड़काकर बंगाल में आदिवासियों का उपयोग केवल वोट बैंक के रूप में करती है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि वह जब झारखंड के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने झारखंड में बंग्ला भाषा को द्वितीय भाषा का स्थान दिया था. बंगाल में मुंडा समुदाय की भाषा को द्वितीय भाषा का दर्जा देने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके पत्र का ना तो सम्मान किया और ना ही जवाब दिया.

    श्री मुंडा ने कहा कि अब आदिवासी भी शिक्षित हो गये हैं. कम्प्यूटर और मोबाइल फोन चला रहे हैं. एक क्लिक से सरकारी योजनाओं के बारे में सभी जानकारी हासिल कर लेते हैं. केंद्र सरकार आदिवासियों की उन्नति और उन्नयन को लेकर योजना लागू करती रहती है, लेकिन बंगाल में उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है. श्री मुंडा ने जनसभा में शामिल आदिवासियों से कहा कि अब अपना हक मांगने का नहीं, छीनने का समय आ गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बंगाल व असम के दौरे पर
    Next Article किसानों का कराया गया एक्स्पोज़र विजिट

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.