Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पबजी सहित चीन की 275 एप्स पर सरकार की नजर, कई एप की जा सकती है बैन
    Breaking News Business राष्ट्रीय

    पबजी सहित चीन की 275 एप्स पर सरकार की नजर, कई एप की जा सकती है बैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों की हिंसक झड़प के बाद केन्द्र सरकार चीन पर हर मोर्चे पर शिकंजा कस रही है. जिसके तहत कुछ दिनों पहले भारत में 59 चीनी एप्स बैन करने के बाद अब सरकार चीन की कुछ अन्य 275 एप्स पर बैन की तैयारी में है.बताया जा रहा है कि फिलहाल सरकार जांच कर रही है कि ये एप्स किसी भी तरह से नेशनल सिक्योरिटी और यूजर प्राइवेसी के लिए खतरा तो नहीं बन रही हैं. सूत्रों के अनुसार जिन कंपनियों का सर्वर चीन में है, उनपर पहले रोक लगाने की कोशिश की जा रही है.जानकारी के अनुसार इन 275 एप्स में गेमिंग एप पबजी भी शामिल है, जो चाइना के वैल्यूबल इंटरनेट टेनसेंट का हिस्सा है. साथ ही इसमें शाओमी की बनाई गई जिलि एप, ई-कॉमस कंपनी अलीबाबा की अलीएक्सप्रेस एप, रेस्सो एप और बाइटडांस की यूलाइक एप शामिल है. बताया जा रहा है कि सरकार इन सभी 275 एप्स को या इनमें से कुछ ऐप्स को बैन कर सकती है.बताया जा रहा है कि सरकार चीन की एप्स का लगातार रिव्यू कर रही है और ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें फंडिंग कहां से हो रही है. एक अधिकारी के अनुसार पाया गया है कि कुछ एप्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है. साथ ही कुछ एप डेटा शेयरिंग और प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं.रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार अब एप्स के लिए नियम बना रही है, जिन पर सभी को खरा उतरना होगा और अगर ऐसा नहीं होता है तो उन एप्स पर बैन होने का खतरा रहेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सरकार का बड़ा प्लान है, ताकि साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाया जा सके और भारतीय नागरिकों के डेटा को सिक्योर किया जा सके. इन नियमों और गाइडलाइन्स में बताया जाएगा कि किसी एप को क्या करने और क्या नहीं करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक साल में 100 रुपए महंगा हुआ सब्सिडी वाला LPG सिलिंडर
    Next Article बैल नहीं थे तो बेटियों से खेत जुतवा रहा था किसान, सोनू सूद ने भेज दिया नया ट्रैक्टर

    Related Posts

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.