Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नागरिकता क़ानून के लिए पीएम मोदी को एक लाख आभार-पत्र भेजेगी महानगर भाजपा
    Breaking News झारखंड राजनीति

    नागरिकता क़ानून के लिए पीएम मोदी को एक लाख आभार-पत्र भेजेगी महानगर भाजपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नागरिकता क़ानून के लिए पीएम मोदी को एक लाख आभार-पत्र भेजेगी महानगर भाजपा

     

    ● 10 फरवरी तक बूथ स्तरीय कमिटी का अवलोकन और पुनरीक्षण करेगी भाजपा

    ● 11 से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंडलों के अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नाम प्रदेश कार्यालय को भेजे जाएंगे

     

    नागरिकता संशोधन क़ानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम और अराजकता के ख़िलाफ़ लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा घर घर दस्तक देगी। इसके लिये भाजपा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को संख्यात्मक जिम्मेदारी दी गयी है। सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में कम से कम पचास घरों और स्थानीय स्तर पर प्रवास कर के सीएए क़ानून के बारे में जागरूक करना है। वहीं इस आशय में प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देने हेतु टॉलफ्री नंबर 8866288662 पर मिस्डकॉल करानी है। जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को पार्टी के जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारियों, मोर्चाध्यक्षों और मंडलाध्यक्षों को सम्बंधित जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर भाजपा के स्तर से तय हुआ है कि मोदी सरकार 2.0 के छह महीने के अंदर ही धारा 370, राम मंदिर, ट्रिपल तलाक और नागरिकता संशोधन क़ानून सरीख़े अत्यंत जटिल और चिर-लंबित विषयों के निरस्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की जाएगी। इसके लिए जमशेदपुर महानगर से एक लाख आभार-पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित की जाएगी।

     

    ● 21 फ़रवरी तक बूथ और मंडल स्तरीय कमिटियों का होगा अवलोकन और पुनरीक्षण

     

    भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों और उनके अंतर्गत आने वाली बूथ स्तरीय कमिटियों में फेरबदल संभव है। भाजपा संविधान के अनुसार उक्त पदों पर 21 फ़रवरी तक मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी मंडलों में न्यूनतम 100 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। 10 फरवरी तक पुरानी बूथ कमिटियों का अवलोकन, आँकलन और पुनरीक्षण किये जाने। वहीं मंडल कमिटी गठन की प्रक्रिया त्रिसदस्यीय समिति द्वारा होंगे। इस कमिटी में प्रदेश एवं जिला भाजपा के कुल तीन सदस्य होंगे। 21 फ़रवरी तक सभी मंडलों के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न होगी जिसमें मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों की अनुशंसा प्रदेश कार्यालय में समर्पित की जानी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का निर्वाचन पूर्ण हो चुका है ऐसे में अब पार्टी संविधान के अनुसार किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं होंगे। सभी पदों के लिए प्रदेश संगठन के निर्देश पर मनोनयन की प्रक्रिया पूर्ण होगी। बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, बारी मुर्मू , संदीप मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं चंद्रशेखर मिश्रा, जिला मंत्री विमलकांत झा, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, कोषाध्यक्ष विमल जालान, जिला मीडिया प्रभारी दीपक पारीख एवं अंकित आनंद, कार्यालय प्रभारी परेश मुखी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम चंद्राकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चाध्यक्ष विमल बैठा, अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष काजू शांडिल्य,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल जायसवाल मंडलाध्यक्षों में पंकज सिन्हा,दीपू सिंह,अमरेंद्र पासवान,निसार अहमद,उमा शंकर सिंह,प्रोबिर चटर्जी राणा,श्रीराम प्रसाद,पप्पू मिश्रा,रमेश नाग,दीपक झा,ध्रुव मिश्रा,संतोष ठाकुर,संदीप शर्मा,संतोष भंज,अनमोल वर्मा,संजीव भगत,मंटू चरण दत्ता,कृपा सिंधु महतो,परेश दत्ता,गणेश विश्वकर्मा,मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम लोगों की उम्मीदों के विपरीत है केंद्र सरकार का आम बजट:हेमंत सोरेन
    Next Article इस बजट में शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है :डाॅ गोस्वामी

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.