Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम लोगों की उम्मीदों के विपरीत है केंद्र सरकार का आम बजट:हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    आम लोगों की उम्मीदों के विपरीत है केंद्र सरकार का आम बजट:हेमंत सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *आम लोगों की उम्मीदों के विपरीत है केंद्र सरकार का आम बजट – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन*

    *मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में संवाददाताओं को बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी*
    =====================
    *★ बजट में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं*

    *★ गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों, किसानों औऱ युवाओं की उम्मीदों को बजट से मिली है हताशा*

    *★ बजट में नहीं है कोई विजन, उद्योगपतियों औऱ पूंजीपतियों के हितों का रखा गया है विशेष ध्यान*

    *—हेमंत सोरेन*
    *मुख्यमंत्री, झारखंड*
    ====================
    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने संसद में पेश किए गए आम बजट को आम लोगों की उम्मीदो के विपरीत बताया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अपने पौने तीन घंटे के बजट भाषण में गरीबी, महंगाई औऱ बेरोजगारी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किस मोर्चे पर क्या तैयारियां की है, इसकी कोई चर्चा नहीं की. यह बजट गरीब, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों औऱ युवाओं को हताश करने वाला है. मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में संवाददाताओं को बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट का अर्थशास्त्री लगातार आकलन कर रहे हैं. इसके उपरांत ही यह कहा जा सकता है कि इस बजट से देश का कितना विकास होगा. लोगों की उम्मीदें कितनी पूरी होंगी औऱ इसका हमारी अर्थव्य्वस्था पर क्या असर पड़ेगा। लेकिन, पहली नजर में हमारे दृष्टिकोण से केंद्र सरकार का यह बजट कहीं से विजनरी नहीं लग रहा है.

    *उद्योगपतियों को राहत, आम लोगों पर आफत*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट पूंजीपतियों औऱ उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखकर लाया गया है,. बड़े उद्योगपित जो टैक्स चोरी करते हैं, उन्हें बजट के जरिए राहत देने की कोशिश की गई है. अब उन्हें टैक्स चोरी पकड़े जाने परे न तो ब्याज देना होगा औऱ न ही पेनाल्टी लगेगी. वहीं मिडिल क्लास को आयकर में मामूली राहत दी गई है. आम लोगों ने आयकर के स्लैब में जिस छूट की उम्मीद की थी, उसे बजट में दरकिनार कर दिया गया है, इतना ही नहीं, इस बजट में ज्यादा से ज्यादा सरकारी संपत्तियों के निजीकरण किए जाने को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है. इससे देश का कहां से भी हित नहीं सधेगा.

    *बजट में न तो दिशा दिखती है औऱ न ही दृष्टि*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम बजट में विजन का पूरी तरह अभाव है. इसमें न तो दिशा दिखती है औऱ न ही दृष्टि की कैसे देश और देशवासियों को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाया सकता है, उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार बजट में यह देखने को मिला है कि किस सेक्टर में कितना खर्च किया जाना है, इसका कहीं जिक्र नहीं किया गया है. बजट पूरी तरह पूंजीपतियों को समर्पित है औऱ आम लोगों को सिर्फ दिलासा देने की कोशिश की गई है. किसी भी सूरत में इसे संतुलित बजट नहीं कहा जा सकता है.

    *ट्राइबल यूनिवर्सिटी की मांग की थी, मिला ट्राइबल म्यूजियम*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से मिलकर झारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की मांग रखी थी. लेकिन, आज पेश किए गए बजट में रांची में ट्राइबल म्यूजियम खोलने की बात है. इस तरह इस बजट में झारखंड की बहुप्रतीक्षित मांग भी पूरी नहीं की गई औऱ यहां के आदिवासियों के साथ फिर एक बार धोखा दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबर खान देश द्रोही है प्रसाशन अंकुश लगाए नही तो शहर को अशांत कर देगा :अप्पू तिवारी
    Next Article नागरिकता क़ानून के लिए पीएम मोदी को एक लाख आभार-पत्र भेजेगी महानगर भाजपा

    Related Posts

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.