Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘ नया झारखंड’ अभियान से पार्टी तैयार करेगी चुनावी संकल्प पत्र, तय करेगी 5 सालों का एजेंडा : भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड संवाद विशेष

    ‘ नया झारखंड’ अभियान से पार्टी तैयार करेगी चुनावी संकल्प पत्र, तय करेगी 5 सालों का एजेंडा : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2019No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘ नया झारखंड’ अभियान से पार्टी तैयार करेगी चुनावी संकल्प पत्र, तय करेगी 5 सालों का एजेंडा : भाजपा

    बापू के सम्मान में जमशेदपुर में भाजपा ने शुरू की गाँधी संकल्प यात्रा

     

    झारखंड में भारतीय जनता पार्टी आसन्न विधानसभा चुनाव में 65 प्लस के चुनावी लक्ष्य को साधने के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। इसी कड़ी में पार्टी सूबे में “नया झारखंड” अभियान की शुरुआत कर रही है। झारखंड बीजेपी घोषणा पत्र समिति, इस अभियान के जरिए मंडल स्तर तक जाएगी और आम जनों द्वारा प्राप्त विमर्श एवं सुझाव से संकल्प पत्र तैयार करेगी। सम्बंधित जानकारी शुक्रवार को जमशेदपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के क्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दिया।

    पार्टी जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीजेपी की चुनावी रणनीति के सापेक्ष्य में नया झारखंड अभियान पार्टी की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी अभियान होगी जो अगले 5 साल का एजेंडा निर्धारित करने के साथ ही झारखंड के लोगों का भविष्य तय करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि चुनावी मिशन के तहत भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र बनाने में जुट गई है, जिसे नया झारखंड अभियान नाम दिया गया है। झारखंड बीजेपी घोषणापत्र समिति 19 तारीख से 25 तारीख तक सभी 5 प्रमंडलों में जा कर लोगों से घोषणा पत्र को लेकर सुझाव आमंत्रित करेगी, इसके अलावे सोशल मीडिया, कमल दूत, मिस्ड कॉल (6357171717 पर) और नए वेबसाइट के जरिये भी लोगों से सुझाव अपेक्षित की जाएगी।मौके पर विशेष रूप से मौजूद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भाजपा “नया झारखंड” अभियान की शुरुआत इस विश्वास के साथ कर रही है कि झारखंड राज्य के विकास और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अबतक का सबसे बड़ा सहकारी प्रयास सिद्ध होगा। यह अभियान अगले पाँच सालों के लिए एजेंडे को तैयार करने और लोगों की उम्मीद, अपेक्षाओं और सुझावों को संकलित करने का प्रयास है। कहा कि पाँच वर्ष पूर्व सूबे के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया था जो अबतक कायम है। भाजपा इन आशाओं और अपेक्षाओं को भी जनता के विश्वास का प्रतिबिंब मानती है। भाजपा ने दावा किया कि 65 प्लस के चुनावी लक्ष्य को कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों के सहारे आसानी से हासिल कर लिया जाएगा।

    पत्रकार वार्ता के दौरान विशेष रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद मौजूद थें।

    बापू के सम्मान में जमशेदपुर में भाजपा ने शुरू की गाँधी संकल्प यात्रा

    ● गांधी ने भारतीय संस्कृति को दुनिया में पहचान दिलाई : विद्युत
    ● स्वदेश, स्वधर्म, स्वभाषा और स्वदेशी के मुल्यों को आत्मसात करना ही गाँधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि : सरयू
    ● लोगों में जागरुकता आएगी तो निश्चित ही समाधान की ओर कदम बढ़ेंगे : दिनेश
    ● गाँधी संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी होंगे हलधर नारायण शाह, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी विक्रम चंद्राकर को

    जमशेदपुर में भाजपा की गाँधी संकल्प यात्रा शुक्रवार से शुरू हुई। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश के मंत्री सरयू राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानगो के गाँधी मैदान में अवस्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस पदयात्रा का शुभारंभ किया। शहर में यह यात्रा 22 अक्टूबर तक चलेगी जिसके तहत भाजपाई 150 किलोमीटर की पदयात्रा कर आम जनता को बापू के कृतित्वों का संदेश देंगे। गांधी संकल्प यात्रा के तहत बीजेपी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि आम जनता से संपर्क कर रहे हैं। लोगों की समस्याओं से अवगत होने के साथ ही सबसे अहम चीज कि लोगों तक गांधी जी के विचार पहुँचा रहे हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा शुक्रवार से शुरू की गयी यात्रा में पार्टी ने प्रतीकात्मक रूप से बापू के वेषधारी युवक का प्रयोग किया। जो बापू की वेशभूषा में पूरी यात्रा के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा। सांसद, मंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं के संग बापू की वेशभूषा में सजे युवक में भी पदयात्रा किया। इस दौरान सेल्फ़ी लेने और फ़ोटो खिंचाने के लिए लोगों में जबरदस्त होड़ लगी रही। गाँधी संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि महात्मा गाँधी एक ऐसे व्यक्ति थें जिन्होंने केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय मुल्यों को नई पहचान दी। सत्याग्रह के माध्यम से अंग्रेजों को उस अदने से आदमी ने झुकने के लिए मजबूर कर दिया। झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ध्वजवाहक है। भाजपा के कार्यकर्ता आज से लेकर 25 अक्टूबर तक 150 किमी पदयात्रा कर गाँधी जी के मूल्यों को जन जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ पदयात्रा करेंगे। स्वदेश, स्वधर्म, स्वभाषा और स्वदेशी के मुल्यों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित है। हम बापू के पदचिन्हों पर चलने की प्रतिज्ञा लें यही उन्हें सर्वोच्च श्रद्धांजलि होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य बापू के विचारों के प्रति आम जनों को जागरूक करना है। लोगों में जागरुकता आएगी तो निश्चित ही समाधान की ओर कदम बढ़ेंगे। इन विचारों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संदर्भ में जागरूकता प्रमुख है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि गाँधी संकल्प यात्रा के लिए हलधर नारायण शाह को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है वहीं सोशल मीडिया पर इस अभियान को गति देने की जिम्मेदारी विक्रम चंद्राकर की होगी।

    ● इन क्षेत्रों से गुजरी गाँधी संकल्प यात्रा

    गाँधी संकल्प यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को हुई। यात्रा दो सत्रों में हुई। सुबह क़रीब नौ बजे मानगो के गाँधी मैदान से यात्रा की शुरुआत हुई जो पायल सिनेमा, आरके कॉलोनी, होते हुए मानगो बाजार, हीरा होटल पहुँचकर संपन्न हुई। वहीं दूसरे सत्र में दोपहर साढ़े तीन बजे से सोनारी स्थित श्रीराम मंदिर से गाँधी यात्रा की शुरुआत हुई जो खूंटाडीह, रामनगर, रंकिनी मंदिर, कदमा गणेश पूजा मैदान होती हुई ठक्कर बप्पा क्लब स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान अधिकांश भाजपा कार्यकर्ता सफ़ेद पोशाक में थे। वहीं ‘बापू मन से’ अंकित की हुई टोपी पहने कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे थे। यात्रा में गाँधी जी के संदेशों को प्रचारित करने के लिए वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम सरीख़े ऑडियो गीत बजाए जा रहे थे।

    ● यात्रा में ये रहें शामिल : सांसद विद्युत वरण महतो, मंत्री सरयू राय, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, नंदजी प्रसाद, विकास सिंह, मुकुल मिश्रा, चितरंजन वर्मा, आसुतोष राय, संजीव कुमार, हलधर नारायन साह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, सुनील बारी, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, राजेश कुमार साव, राजेश सिंह, अमरेंद्र पासवान, निसार अहमद,दीपू सिंह,सुरंजन राय,प्रकाश जोशी,गोपाल जायसवाल,चुन्नू भूमिज,संजीव सिन्हा,ओम सिंह,पंचम जंघेल,गोपाल लहरी, विजय ओझा, राकेश, पप्पू सिंह, रीना सिंह, मधु सिंह, संतोष सिंह, संध्या नंदी समेत अन्य।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिला के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.