Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गयी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    देशभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गयी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज देशभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी 116वीं जयंती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपतिा की समाधि स्थल राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल एवं हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।

    उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘हम महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हैं। आइए, हम दैनिक जीवन में गांधीवादी सिद्धांतों को लागू कर और अपनाकर हमारे जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें।’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश मानवता के प्रति गांधी के चिरस्थायी योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हम उनके सपनों को साकार करने और एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए लगातार कड़ा परिश्रम करने का संकल्प लेते हैं।’ मोदी ने गांधी पर एक छोटा वीडियो भी ट्वीट किया जिसके जरिए बताया कि बापू का शांति का संदेश वैश्विक समुदाय के लिए अब भी प्रासंगिक है।

    प्रधानमंत्री ने उन सात बुराइयों का जिक्र किया जिनसे गांधी ने बचने को कहा था और ये बुराइयां हैं: बिना काम किए अर्जित संपत्ति, अंतरात्मा के बिना उपभोग, चरित्र के बिना अर्जित ज्ञान, नैतिकता बिना व्यापार/व्यवसाय, मानवता से रहित विज्ञान, त्याग बिना धर्म तथा सिद्धांत विहीन राजनीति।

    मोदी ने ट्वीट किया, ‘जय जवान जय किसान’ के उद्घोष से देश में नव-ऊर्जा का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।’ प्रधानमंत्री ने शास्त्री पर एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने शास्त्री के साहस एवं दृढ़ निश्चय और खादी के लिए उनके प्रेम का जिक्र किया। शास्त्री जी का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 1904 में हुआ था।

    आज पीएम देश को खुले में शौच से मुक्त करेंगे
    महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने 158 कैदियों को रिहा करने का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम को गुजरात दौरे पर रहेंगे। शाम सात बजे वह वह गांधी आश्रम पहुंचकर बापू को स्मरण करेंगे।

    रिवरफ्रंट पर 20 हजार सरपंचों को संबोधित करेंगे
    वहीं, प्रधानमंत्री आज रिवरफ्रंट पर देश भर से आए 20 हजार सरपंचों को संबोधित करेंगे। इस समारोह में पीएम भारत को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे। जिसके बाद शाम को मोदी राज्य सरकार की ओर से आयोजित गरबा मोहत्सव में जाएंगे जहां मां दुर्गा जी की आरती करेंगे।

    उपराष्ट्रपति ने बापू और शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। नायडू ने 150वीं गांधी जयंती के अवसर पर बापू की समाधि राजघाट और शास्त्री की समाधि विजय घाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article आपसी सहयोग से ही एक सशक्त व स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता हैः- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय
    Next Article कांग्रेस ने निकाली ‘गांधी संदेश यात्रा’, बोली सोनिया यह गांधी का देश

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.