Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दरभंगा में AIIMS की स्‍थापना को कैबिनेट की मंजूरी, इतने खर्च से तैयार होगा सुपरस्‍पेशलिटी अस्‍पताल
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    दरभंगा में AIIMS की स्‍थापना को कैबिनेट की मंजूरी, इतने खर्च से तैयार होगा सुपरस्‍पेशलिटी अस्‍पताल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में एक नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्‍ट की कुल लागत 1264 करोड़ रुपये होगी और भारत सरकार के अनुमोदन की तारीख से 48 महीनों के भीतर इसके पूरा होने की संभावना है. नया AIIMS दरभंगा प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत स्थापित किया जाएगा.

    कैबिनेट ने 2,25,000/- रुपये के मूल वेतन पर निदेशक के एक पद के सृजन को भी मंजूरी दे दी है. इस पद के लिए वेतनमान 2,25,000/- निर्धारित किया गया है जबकि वेतन + NPA अधिकतम 2,37,500/- रुपये ही हो सकता है. दरभंगा में नए AIIMS में 100 स्नातक (MBBS) सीटें और 60 बीएससी (नर्सिंग) सीटें होंगी तथा पोस्‍ट ग्रेजुएट और DM या MCh सुपर स्पेशियलिटी सिलेबस भी नियत समय पर शुरू किए जाएंगे. इसमें 15-20 सुपर स्पेशियलिटी डिपार्टमेंट और 750 हॉस्पिटल बेड का भी प्रस्ताव है.

    इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है, “वर्तमान में कार्य कर रहे AIIMS के आंकड़ों के अनुसार, यह उम्मीद की जाती है कि प्रत्येक नया AIIMS प्रति सप्ताह लगभग 2000 ओपीडी रोगियों और प्रति माह लगभग 1000 आईपीडी रोगियों का इलाज करेगा.

    उम्‍मीद जताई जा रही है कि अगले 4 वर्षों में अस्‍पताल बन कर तैयार हो जाएगा तथा इसमें 2024 से इलाज की सुविधा के साथ ही मेडिकल की पढ़ाई के लिए छात्रों का एडमिशन भी शुरू हो जाएगा. मोदी सरकार का तोहफा बिहार राज्‍य के लिए विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आया है. चुनाव आयोग कुछ ही दिनों में राज्‍य में चुनावों की डेट की घोषणा करने वाला है जिससे पहले से ही सभी राजनैतिक पार्टियां राज्‍य में अपनी जो़र आजमाइश में लगी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगाजल में है कोरोना के खात्मे की ताकत, जल्द होगा ह्यूमन ट्रायल
    Next Article चीन को 15 जून की हिंसा में भारी नुक़सान हुआ: संसद में राजनाथ सिंह का बयान

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.