Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंगाजल में है कोरोना के खात्मे की ताकत, जल्द होगा ह्यूमन ट्रायल
    Breaking News राष्ट्रीय

    गंगाजल में है कोरोना के खात्मे की ताकत, जल्द होगा ह्यूमन ट्रायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाराणसी. कोरोना वायरस के कहर के बीच एक अच्?छी खबर आई है. कोरोना का इलाज अब गंगा से किया जाएगा. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सायेंस में हुए रिसर्च में यह बात सामने आई है कि गंगाजल में बड़ी मात्रा में मौजूद बैक्टीरियोफेज (जीवाणुभोजी) कोरोना को खत्म करने की क्षमता रखते हैं. गंगाजल से कोरोना के इलाज के ह्यूमन ट्रायल की तैयारी के बीच इस रिसर्च को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ माइक्रोबायोलॉजी के आगामी अंक में जगह मिलने का स्वीकृति पत्र मिला है.

    बता दें कि भारत समेत दुनियाभर के देश कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटे हैं. बीएचयू के डॉक्टर भी कोरोना पर वायरोफेज नाम से रिसर्च में कर रहे हैं. न्यूरोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. रामेश्वर चौरसिया व प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. वी.एन. मिश्रा की अगुवाई वाली टीम ने शुरुआती सर्वे में पाया कि जो लोग नियमित गंगा स्नान और गंगाजल का किसी न किसी रूप में सेवन करते हैं उन पर कोरोना संक्रमण का तनिक भी असर नहीं है.

    गंगा किनारे बसे जिलों में कोरोना संक्रमण कम

    सर्वे करने वाली टीम का दावा है कि गंगा किनारे रहने वाले लेकिन नदी में स्?नान करने वाले 90 फीसदी लोग भी कोरोना संक्रमण से बचे हुए हैं. इसी तरह गंगा किनारे के 42 जिलों में कोरोना संक्रमण बाकी शहरों की तुलना में 50 फीसदी कम और संक्रमण के बाद जल्दी ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है. वायरोफेज रिसर्च टीम के लीडर प्रो. वी.एन. मिश्र ने बताया कि स्टडी के साथ ही गोमुख से लेकर गंगा सागर तक सौ स्थानों पर सैंपलिंग कर गंगा के पानी में ए-बायोटिकफेज (ऐसे बैक्टीरियोफेजी जिनकी खोज अब तक किसी बीमारी के इलाज के नहीं हुई है) ज्यादा पाए जाने वाले स्थान को चिन्हित किया गया है. इसके अलावा कोरोना मरीजों की फेज थेरेपी के लिए गंगाजल का नेजल स्प्रे भी तैयार कराया गया है.

    मरीजों पर फेज थेरेपी का ट्रायल

    प्रो. वी. भट्टाचार्या के चेयरमैनशिप वाली 12 सदस्?यीय एथिकल कमिटी की मंजूरी के बाद कोरोना मरीजों पर फेज थेरेपी का ट्रायल शुरू होगा. इस पूरी कवायद की डिटेल रिपोर्ट आईएमएस की एथिकल कमिटी को भेज दी गई है. गंगोत्री से करीब 35 किलोमीटर नीचे गंगनानी में मिलने वाले गंगाजल का ह्यूमन ट्रायल में प्रयोग किया जाएगा. प्लान के मुताबिक सहमति के आधार पर 250 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा. इसमें से आधे लोगों को दवा से छेड़छाड़ किए बिना एक पखवारे तक नाक में डालने को गंगनानी से लाया गया गंगाजल और बाकी को प्लेन डिस्टिल वॉटर दिया जाएगा. इसके बाद परिणाम का अध्ययन कर रिपोर्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को भेजी जाएगी.

    रिसर्च टीम में ये

    बैक्टीरियोफेज से कोरोना के इलाज पर रिसर्च करने वाली टीम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च लखनऊ के विज्ञानी डॉ. रजनीश चतुर्वेदी को भी शामिल किया गया है. टीम के सदस्यों में क्च॥ के डॉ. अभिषेक, डॉ. वरुण सिंह, डॉ. आनंद कुमार व डॉ. निधि तथा गंगा मामलों के एक्सपर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के एमिकस क्यूरी एडवोकेट अरुण गुप्ता हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट के एमिकस क्यूरी एडवोकेट अरुण गुप्ता ने कहा कि गंगाजल पीने से न सिर्फ शरीर की इम्युनिटी बढ़ा कोरोना को मात दी जा सकती है, बल्कि इसमें मौजूद बैक्टीरियोफेज कोरोना को खत्म करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघर के आंगन में 4 लोगों की जघन्य हत्या, मचा हड़कम्प
    Next Article दरभंगा में AIIMS की स्‍थापना को कैबिनेट की मंजूरी, इतने खर्च से तैयार होगा सुपरस्‍पेशलिटी अस्‍पताल

    Related Posts

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.