Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन को 15 जून की हिंसा में भारी नुक़सान हुआ: संसद में राजनाथ सिंह का बयान
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    चीन को 15 जून की हिंसा में भारी नुक़सान हुआ: संसद में राजनाथ सिंह का बयान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन गतिरोध को लेकर आज 15 सितम्बर मंगलवार को संसद में बयान देते हुए बताया कि अभी की स्थिति के अनुसार चीन ने एलएसी और अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिक टुकडिय़ां और गोलाबारूद तैनात किया हुआ है. पूर्वी लद्दाख और गोगरा, कोंगका ला और पैंगोग लेक का उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर कई गतिरोध वाले इलाक़े हैं.एलएसी में चीन ने अंदरूनी इलाक़ों में बड़ी संख्या में सेना और हथियार तैनात किया हुआ है. हमारी सेना इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेंगी. रक्षा मंत्री ने कहा कि 15 जून को गलवान घाटी में भारतीय सेना के जाबांजों ने अपनी वीरता का परिचय दिया,जिससे चीन को काफी नुकसान पहुंचा है.

    उन्होंने ये भी बताया कि चीन की कार्रवाई के जवाब में हमारी सेनाओं ने भी इन क्षेत्रों में उपयुक्त जवाबी तैनाती की है ताकि भारत के सुरक्षा हित पूरी तरह सुरक्षित रहें. रक्षा मंत्री ने कहा, एलएसी पर तनाव बढ़ता देख दोनों तरफ के सैन्य कमांडरों ने 6 जून 2020 को मीटिंग की. इस बात पर सहमति बनी कि जवाबी कार्रवाई के द्वारा डिसइन्गेजमेंट किया जाए. दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत हुए कि एलएसी को स्वीकार किया जाए जाएगा तथा कोई ऐसी कार्रवाई नहीं की जाएगी, जिससे यथास्थिति बदले.

    इस सहमति का उल्लंघन कर चीन द्वारा एक हिंसक संघर्ष की स्थिति 15 जून को गलवान में पैदा की गई. हमारे बहादुर सिपाहियों ने अपनी जान का बलिदान दिया पर साथ ही चीनी पक्ष को भी भारी क्षति पहुचाई और अपनी सीमा की सुरक्षा में कामयाब रहे.

    मानसून सत्र के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत चीन के बीच चल रहे गतिरोध पर सदन को संबोधित किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत व चीन, दोनों ने औपचारिक तौर पर यह माना है कि सीमा का प्रश्न एक जटिल मुद्दा है जिसका समाधान के लिए आपसी सहमति और शांतिपूर्ण बातचीत के द्वारा निकाला जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि चीन लद्दाख में भारत की लगभग 38,000 वर्ग किमी.

    भूमि पर अनधिकृत कब्जा किए हुए है. इसके अलावा, 1963 में एक तथाकथित सीमा समझौता के तहत पाकिस्तान ने क्कश्य की 5180 वर्ग किमी. भारतीय जमीन अवैध रूप से चीन को सौंप दी है.

    रक्षा मंत्री ने कहा कि वे सदन को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी सेनाएं सीमा की चुनौतियों का सफलता से सामना करेंगी, और इसके लिए हमें उन पर गर्व है. अभी जो स्थिति बनी हुई है उसमें संवेदनशील मुद्दे शामिल हैं. इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा ब्यौरा का खुलासा नहीं करना चाहूंगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदरभंगा में AIIMS की स्‍थापना को कैबिनेट की मंजूरी, इतने खर्च से तैयार होगा सुपरस्‍पेशलिटी अस्‍पताल
    Next Article मुंगेर में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.