Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप की धमकी पेंटागन ने की खारिज, कहा- अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करेंगे
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    ट्रंप की धमकी पेंटागन ने की खारिज, कहा- अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन: ईरान और अमेरिका के टकराव ने तीसरे विश्व युद्ध की स्थिति पैदा कर दी है. ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे को जंग की धमकी दे रहे हैं. ट्रंप ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए ये तक कह दिया कि युद्ध के अपडेट्स के लिए उनका ट्विटर देखते रहें. इस बीच अमेरिका के प्रतिरक्षा विभाग पेंटागन ने राष्ट्रपति ट्रंप से उलट बयान दिया है. पेंटागन ने साफ किया है कि ईरान पर किसी भी कार्रवाई से पहले सैन्य संघर्ष के कानून का ध्यान रखा जाएगा.रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि ईरान को लेकर अमेरिका सैन्य संघर्ष के कानूनों का पूरी तरह से पालन करेगा. जब उनसे ये पूछा गया कि क्या ईरान के सांस्कृतिक स्थलों को निशाना बनाने के लिए ये कानून दरकिनार किए जा सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा, ये सैन्य संघर्ष के कानून हैं. हम इसके हिसाब से चलेंगे.बता दें कि जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान हर हाल में बदला चाहता है. शनिवार को जामकरन मस्जिद के ऊपर लाल झंडा फहराकर ईरान ने इंतकाम का ऐलान भी कर दिया. वहीं अमेरिका ने कहा है कि उसे अब और किसी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं है. अगर ईरान ने हमला किया तो वो इसे नेस्तानाबूद कर देगा. ट्रंप इसके पहले कई बार ईरान के सांस्कृतिक स्थलों को तबाह करने की धमकी भी दे चुके हैं.बता दें कि कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सांस्कृतिक स्थलों को तबाह करने की धमकी दी थी. उन्होंने ट्वीट किया था, ईरान के 52 सांस्कृतिक स्थल हमारे निशाने पर हैं. इनमें से कुछ बहुत उच्च स्तरीय और महत्वपूर्ण हैं. हम इन टारगेट पर बहुत जल्द और बहुत तेजी से हिट करेंगे.ईरान के साथ जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और ट्वीट किया, इन मीडिया पोस्ट को यूएस कांग्रेस के नोटिफिकेशन के तौर पर देखा जाए. अगर ईरान किसी यूएस प्रतिष्ठान और अमेरिकन को चोट पहुंचाता है, तो उसे तत्काल और पूरी तरह से खतरनाक अंदाज में जवाब दिया जाएगा. ऐसे कानूनी नोटिस की यूं तो जरूरत नहीं है, लेकिन मैंने फिर भी चेता दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJNUSU अध्यक्ष आइशी घोष समेत 19 छात्रों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR
    Next Article गेटवे ऑफ इंडिया से हटाए गए प्रदर्शनकारी, पुलिस ने आजाद मैदान किया शिफ्ट

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.