Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गेटवे ऑफ इंडिया से हटाए गए प्रदर्शनकारी, पुलिस ने आजाद मैदान किया शिफ्ट
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    गेटवे ऑफ इंडिया से हटाए गए प्रदर्शनकारी, पुलिस ने आजाद मैदान किया शिफ्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में मारपीट और हिंसा का देश भर में विरोध हो रहा है. मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्र इसके विरोध में धरने पर बैठे हैं. वो अपने हाथ में पोस्टर लेकर हिंसा के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. उनका विरोध-प्रदर्शन मंगलवार सुबह तक यहां जारी रहा. इसके बाद मुंबई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यहां से हटा दिया. पुलिस विरोध कर रहे सभी छात्रों को वैन में भरकर आजाद मैदान ले गई. इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस का विरोध करते रहे और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.मुंबई पुलिस के डीसीपी (जोन-1) संग्रामसिंह निशानदार ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन की वजह से सड़कों पर जाम लग रहा था. इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था साथ ही पर्यटकों को भी समस्या हो रही थी. इसे देखते हुए पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से अपील कर रही थी. जिसके बाद अब उन्हें आजाद मैदान भेज दिया गया है.इससे पहले गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान विवाद खड़ा हो गया. सोमवार को प्रदर्शन में शामिल एक महिला के हाथ में फ्री कश्मीर का पोस्टर था. काफी देर तक वो इसे लेकर खड़ी रही जिसे लेकर अब इस पर सियासी घमासान मच गया है. इस पोस्टर पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई, कांग्रेस के नेताओं ने भी इसकी आलोचना की. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर उद्धव ठाकरे सरकार को कठघरे में खड़ा किया. वहीं कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने भी सवाल खड़े किए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रंप की धमकी पेंटागन ने की खारिज, कहा- अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करेंगे
    Next Article सोने की कीमतों में लगातार उछाल, 41 हजार के पार पहुंचा

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.