Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के चुनाव प्रभारियों संग शाह-नड्डा की बैठक, जिम्मेदारी सौंपी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के चुनाव प्रभारियों संग शाह-नड्डा की बैठक, जिम्मेदारी सौंपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के चुनाव प्रभारियों संग शाह-नड्डा की बैठक, जिम्मेदारी सौंपी
    माथुर को झारखंड का प्रभारी बनाया गया 
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष् जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इन राज्यों में आने वाले कुछ समय में विधानसभा चुनाव होने हैं।
    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नताओं के साथ बैठक की और आने वाले समय में चार राज्यों में आसन्न चुनाव के संदर्भ में उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा नेताओं के साथ बैठक में शाह ने पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और रणनीति के बारे में चर्चा की।

    बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे जिन्हें क्रमश: दिल्ली और हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है । इसमें पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव और पार्टी उपाध्यक्ष ओम माथुर भी मौजूद थे ।

    यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि माथुर को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। इस बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और संगठन मंत्री बी एल संतोष भी मौजूद थे।

    भाजपा के महासचिव अनिल जैन ने कहा कि बैठक में नेताओं ने चुनाव के लिये पार्टी की रणनीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि राज्य नेतृत्व को सुझाव दिया गया है कि प्रतिद्वन्द्वी दल से भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नेताओं का मूल्यांकन ठीक ढंग से करें ।

    गौरतलब है कि इस वर्ष के अंत तक हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने हैं । दिल्ली में अगले वर्ष के प्रारंभ में चुनाव हो सकते हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला में कॉग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व०राजीव गाँधी की  जयंति
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    June 23, 2026

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    June 23, 2026

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.