Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने मनाई 150 गाँधी जयंती, ग्राहकों को भारी छूट
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने मनाई 150 गाँधी जयंती, ग्राहकों को भारी छूट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने मनाई 150 गाँधी जयंती, ग्राहकों को भारी छूट

    गांधी, खादी और आजादी एक- दूसरे के पूरक हैं: उपायुक्त
    शहरवासियों ने ली प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ शहर बनाने की शपथ।

    बुधवार, जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150वीं जयंती पर झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बुधवार को बिस्टुपुर खादी भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के 150वीं जयंती मनाई। इस दौरान उपस्थित जनों ने गाँधी जी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 150 जयंती पर बोर्ड ने खादी प्रेमियों के लिए विशेष छूट का शुभारंभ किया। जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, शहर के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं सलाहकार योगेश मलहोत्रा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर विशेष छूट का शुभारंभ किया, अतिथियों ने खरीददारी कर पावती भी कटाई। मौके पर शहरवासियों ने प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ शहर बनाने की शपथ ली।
    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि महात्मा गाँधी का सम्पूर्ण जीवन सादगी और आदर्शों से भरा है। उनके अहिंसा और सत्य के मार्ग ने पूरे विश्व को दिशा दिखाई। खादी का नाम सुनते ही जेहन में पहला नाम महात्मा गाँधी का आता है। गांधी, खादी और आजादी एक- दूसरे के पूरक हैं। भारत की आजादी की लड़ाई में पूरे देश को संगठित करने में महात्मा गांधी, खादी और चरखे का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह विशेष दिन हम सबको नए संकल्प के साथ और मजबूती से उनके सपनों का भारत बनाने को प्रेरित करता है।

    वहीं, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कहा कि खादी भारतीय कपड़ा विरासत का प्रतीक है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी को लेकर महात्मा गांधी की सोच आज फैशन के इस जमाने में कहीं धुंधली सी हो गई है। देश परिधानों के लिए विदेशी कंपनियों पर काफी हद तक निर्भर हो गया है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि खादी का वजूद भारत से बिल्कुल मिट चुका है। आज खादी ने भारत में युवाओं के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी पैठ बनाई है। वर्तमान में केंद्र सरकार ने भी खादी के महत्व और उसको प्रोत्साहित करने पर काफी बल दिया है। कहा कि हम सभी जिम्मेदार नागरिक बनें, स्वच्छ, स्वस्थ व प्लास्टिक मुक्त समाज बनाएं।

    खादी ग्रामोद्योग के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि महात्मा गाँधी और खादी का नाता पुराना है। गाँधी जी की 150वीं जयंती को विशेष बनाने हेतु बोर्ड ने 2 अक्टूबर से 30 जनवरी तक ग्राहकों को खरीददारी पर 20 से 25 प्रतिशत की छूट दी है। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की रघुवर सरकार की ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत’ अभियान को ग्रामोद्योग ने पूर्ण समर्थन दिया है। ग्रामोद्योग कार्यक्रम में लगे बैनर भी कपड़े के हैं। कहा कि ग्रामोद्योग सभी कार्यक्रमों में कपड़े के बैनर के उपयोग की पहल की है। उन्होंने ग्राहकों से भारी छूट का लाभ लेने की अपील की।

    श्रद्धा दास व रमेश दास ने दी भजनों की प्रस्तुति: कार्यक्रम में राज्य की मशहूर गायिका श्रद्धा दास व संगीतकार रमेश दास ने भजनों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। गाँधी जी की अतिप्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे व अन्य भजनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम संचालन उदय सूर्यवंशी ने किया।

    इस अवसर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, शहर के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं सलाहकार योगेश मलहोत्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खां, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, राजेश शुक्ला, प्रोबिर चटर्जी राणा, अशोक सामंत समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए नुकसानदेह : ललित दास
    Next Article महिलाओ का सम्मान उन्हें रास नही आ रहा जो हर पल राज्य लूटने का सपना देख रहे है:- रामचन्द्र सहिस

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.