Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छौड़ाही पीएचसी मे इलाज और ऑक्सीजन के अभाव मे मरीज की गयी जान
    Uncategorized

    छौड़ाही पीएचसी मे इलाज और ऑक्सीजन के अभाव मे मरीज की गयी जान

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 11, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1. छौड़ाही पीएचसी में इलाज व ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत।

      गायब थे डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी ,आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़।

      छौड़ाही (बेगूसराय) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही से सोमवार की देर रात डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों के गायब रहने के कारण उचित इलाज एवं ऑक्सीजन की कमी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ एवं सिविल अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा पीएचसी के एंबुलेंस का गेट तोड़ दिया। वहीं अन्य सामग्रियों में भी तोड़फोड़ की। बाद में प्रबुद्ध जनों द्वारा समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए। हालांकि ग्रामीण जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए खुद ही अस्पताल में तोड़फोड़ कर ग्रामीणों पर तोड़ फोड़ करने का आरोप लगाने का की बात कह रहे हैं। समाचार प्रेषण तक अस्पताल तो खुला था। परंतु, एक भी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी नहीं आए थे। ममता कार्यकर्ता ही अस्पताल में मौजूद थी। कोई कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे। मृतक छौड़ाही ओपी क्षेत्र के बखड्डा निवासी 60 वर्षीय ब्रजनंदन यादव थे।

      इलाज और ऑक्सीजन के अभाव में मौत।

      मृतक के पुत्र बखड्डा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जीवछ कुमार यादव उर्फ अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनके पिता बृजनंदन यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के वास्ते वह अपने पिता को लेकर पीएचसी छौड़ाही पहुंचे। देर रात तक इंतजार करते रहे लेकिन पीएचसी में ऑन ड्यूटी डॉक्टर, एएनएम आदि स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार को मोबाइल से सूचित किए तो वह खुद को कोरोना संक्रमित बता ऑन ड्यूटी डॉक्टर को भेजने की बात कहे। रात 11:00 बजे तक उनके पिता को इलाज नहीं मिल सका। ना ही डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल आए। इस कारण ऑक्सीजन एवं इलाज में अभाव के कारण उनकी पिता की देर रात पीएचसी छौड़ाही में ही मौत हो गई।

      और हो गई पीएचसी में तोड़ फोड़।

      मरीज के इलाज के अभाव में मौत के बाद छौड़ाही पीएचसी के एंबुलेंस एवं अन्य सामग्रियों में तोड़फोड़ की गई। जिसका आरोप पीएचसी कर्मी एवं ग्रामीण एक दूसरे पर लगा रहे हैं।
      छौड़ाही पीएचसी में घटना के वक्त ऑन ड्यूटी एएनएम हीरा कुमारी का कहना है कि वह अपने ड्यूटी पर मुस्तैद थीं। तभी एक मरीज को इलाज के लिए लाया गया। शरीर जांच के दौरान पता चला कि मरीज की मौत हो चुकी है। नब्ज बंद और उनका शरीर ठंडा था। उनकी मौत हो चुकी थी फिर भी मरीज के स्वजन इलाज करने एवं ऑक्सीजन लगाने का दबाव देने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की। वह भागकर बीआरसी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। इस बीच असामाजिक तत्वों ने ऑक्सीजन एवं उससे संबंधित यंत्र इधर-उधर फेंक तोड़ फोड़ दिया। वही एंबुलेंस का गेट एवं अन्य सामग्री भी तोड़फोड़ कर दिया गया। जिसके बाद प्रबुद्ध लोगों ने वहां आकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा वहां से ले गए। तब हम लोग सुरक्षित घर जा सके।
      दूसरी तरफ मृतक के स्वजनों एवं ग्रामीणों का कहना है कि इलाज एवं ऑक्सीजन के अभाव में अस्पताल में मरीज की मौत हुई है। उस समय कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं थे। हम लोग जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हम लोगों के जाने के बाद अस्पताल कर्मी अपनी नाकामी छुपाने के लिए तोड़ फोड़ कर हम ग्रामीणों पर आरोप लगा रहे हैं। प्रखंड प्रमुख सतीश कुमार कुशवाहा, पूर्व प्रखंड प्रमुख मनोज यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी एवं प्रशासन से उचित मुआवजा एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

      ” कहते हैं प्रखंड प्रमुख”

      छौड़ाही प्रखंड प्रमुख सतीश कुमार कुशवाहा ने बताया कि एक एएनएम के भरोसे पीएससी चल रहा है। इलाज में लापरवाही के कारण मौत हुई है। पीएचसी छौड़ाही के जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की मांग डीएम और सिविल सर्जन महोदय से की गई है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनावकोठी ब्लॉक स्थित बीआरसी भवन में 10 बेड का आईसोलेशन वार्ड तैयार
    Next Article 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम का एआईसीसी सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने किया अभिनंदन 

    Related Posts

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    October 2, 2026

    Stake Casino Online: Quick Sessions and the Art of the Instant Spin

    October 2, 2026

    Strategy unlocks potential winnings with casinozonderstortingbonus.nl and informed choices

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी-शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

    अध्यक्ष के स्वागत में चमकाया अतिथि गृह, कर्मचारियों की कॉलोनी बदहाल!

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रह

    ज्योति ने 100 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान, प्रिया 200 मीटर में दूसरे स्थान पर

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    गांधी जयंती के अवसर पर युवाओं ने दिया नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और बेटियों की शिक्षा का संदेश

    शॉर्ट सर्किट से बैटरी फटी, घर में लगी आग

    सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.