Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी चांद की तस्वीर, इसरो ने की शेयर
    Breaking News राष्ट्रीय

    चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी चांद की तस्वीर, इसरो ने की शेयर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु: इसरो ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के कैमरे से चांद की खींची तस्वीरें आज जारी की है. ऑर्बिटर के हाई रेजॉलूशन कैमरे से खींची इन तस्वीरों में चांद की अलग ही झलक देखने को मिल रही है. कुछ दिन पहले ही ऑर्बिटर से खींची तस्वीरों के जरिए इसरो ने विक्रम लैंडर की लोकेशन मिलने की जानकारी भी दी थी. बता दें कि ऑर्बिटर 7.5 साल तक चांद की कक्षा का परिक्रमा करता रहेगा.7 सितंबर को लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग नहीं हो पाई थी और विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया. बाद में लैंडर के हार्ड लैंडिंग की पुष्टि नासा और इसरो के वैज्ञानिकों ने भी की. अभी चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर मौजूद है जो 7.5 साल तक अपना काम करता रहेगा. इसी ऑर्बिटर के कैमरे से ही चांद की नई तस्वीरें साझा की गई हैं.कुछ दिन पहले ही चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया था. ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की एक थर्मल इमेज भी क्लिक की थी. हालांकि बाद में चांद पर रात होने के बाद इसरो की लैंडर विक्रम से संपर्क करने की उम्मीदें खत्म हो गई थीं.इसरो चीफ के. सिवन ने कहा था, ‘ऑर्बिटर की उम्र साढ़े 7 सालों से ज्यादा है, न कि 1 साल, जैसा कि पहले बताया गया था. इसकी वजह है कि उसके पास बहुत ज्यादा ईंधन बचा हुआ है. ऑर्बिटर पर लगे उपकरणों के जरिए लैंडर विक्रम के मिलने की संभावना है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में बाढ़ः 24 घंटे में फिर बारिश की संभावना, 613 करोड़ रुपये देगी केंद्र
    Next Article विदेश मंत्री का पाक पर हमला, कहा- एक पड़ोसी देश को छोड़कर सब अच्छे

    Related Posts

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    October 11, 2026

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    October 11, 2026

    शक्ति की आराधना: मंत्रों से अधिक भावना का महत्व

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत

    चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी

    देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.