Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घायल हिन्दुस्तान मुसाफिर, पत्रकार कमजोर मुसाफिर
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    घायल हिन्दुस्तान मुसाफिर, पत्रकार कमजोर मुसाफिर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2019No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घायल हिन्दुस्तान मुसाफिर

    बदल रहा परिवेश मुसाफिर
    आमजनों को क्लेश मुसाफिर
    यूं बदले हालात आजकल
    जलता अपना देश मुसाफिर

    खूब मचाते शोर मुसाफिर
    बहुमत का है जोर मुसाफिर
    पता नहीं क्यों ऐसा लगता
    पत्रकार कमजोर मुसाफिर

    दें हाथों को काम मुसाफिर
    और काम का दाम मुसाफिर
    वरना आनेवाले कल में
    होगे तुम बदनाम मुसाफिर

    लोकतंत्र की जान मुसाफिर
    संविधान है शान मुसाफिर
    विश्व-गुरू तो बात दूर की
    घायल हिन्दुस्तान मुसाफिर

    छोड़ो तीखे बोल मुसाफिर
    प्रेम बहुत अनमोल मुसाफिर
    फिर आपस में कोशिश करके
    जहर रहे क्यों घोल मुसाफिर

    पत्रकार की पीर मुसाफिर
    शासन की जंजीर मुसाफिर
    दिल में डर है कहीं देश की
    बदले ना तस्वीर मुसाफिर

    सब सत्ता का खेल मुसाफिर
    गठबन्धन अनमेल मुसाफिर
    चलो सुमन बदलो हालत को
    कर आपस में मेल मुसाफिर

    नोट – आज के हालात पर एक नया मुसाफिरनामा
    सादर
    श्यामल सुमन

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article लोकतंत्र में गरीबों की भूमिका

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.