Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है: भाजपा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस में जमकर हमला बोला. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर महाराष्ट्र में सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है. उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए-एनपीआर पर देश में भ्रम का माहौल बना रहा है. इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी है. इस विरोध की आड़ में उन्होंने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया है.पात्रा ने कहा कि दो दिन पहले अशोक चव्हाण ने एक सभा में कहा कि हमने मुसलमान भाईयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है. मुस्लिमों का कहना था कि भाजपा हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमने शिवसेना के साथ सरकार बनाई. इसका एक ही निचोड़ है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर ही सरकार बनाती है, किसी और धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर नहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ मुसलमानों का वोट पाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती है, लेकिन मुसलमानों का कभी कोई भला नहीं करती है. अब से कांग्रेस को इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बल्कि मुस्लिम लीग कांग्रेस कहना चाहिए.

    संबित पात्रा ने कहा कि कल अकबरुद्दीन औवेसी ने कहा कि मुसलमानों ने 800 वर्ष तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है. मेरे आबा और जात ने इस मुल्क को कुतुबमीनार, चार मिनार, जामा मस्जिद दिया है. लाल किला भी मेरे आबा और दादा ने बनाया, तेरे बाप ने क्या बनाया है? ये सवाल किससे था? पात्रा ने कहा कि हमारे दादा-परदादा ने इस देश को सहिष्णु, विराट, क्षमतावान, गरिमावान बनाया और आप लोग ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं.

    संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिंदुओं का अपमान करती आई है. उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं के बयान का उल्लेख भी किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDSP दविंदर सिंह पर सनसनीखेज खुलासा, आतंकियों को पनाह देने बनाए थे 3 घर
    Next Article पदाधिकारीयों ने नेताजी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.