Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » DSP दविंदर सिंह पर सनसनीखेज खुलासा, आतंकियों को पनाह देने बनाए थे 3 घर
    Breaking News Headlines अपराध

    DSP दविंदर सिंह पर सनसनीखेज खुलासा, आतंकियों को पनाह देने बनाए थे 3 घर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ पकड़े गए पुलिस ऑफिसर दविंदर सिंह से राष्ट्रीय जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है. इस दौरान कई हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई हैं. सूत्रों के मुताबिक दविंदर ने आतंकियों को पनाह देने के लिए तीन अलग-अलग घर बना रखे थे. इसी सिलसिले में बुधवार को श्रीनगर में कई इलाकों में छापेमारी की गई. NIA के बड़े अधिकारी आज श्रीनगर से दिल्ली लौट आए हैं. लेकिन NIA की पांच सदस्यीय टीम अभी श्रीनगर में ही आगे की पड़ताल के लिए रहेगी. दविंदर को भी अभी तक दिल्ली नहीं लाया गया हैसूत्रों के मुताबिक दविंदर ने न सिर्फ अपने श्रीनगर के इंदिरानगर के घर पर आतंकियों के रहने का इंतजाम किया बल्कि चानपोरा और सनत नगर इलाकों में भी उनके रहने की व्यवस्था की. आरोप है कि ये घर निर्दोष लोगों को आतंकवाद के मामले में फंसाकर उनसे लिए गए पैसे से बनाए गए. इसके अलावा दविंदर आतंकियों को छुपाने के लिए गुलशन नगर में एक डॉक्टर का घर भी इस्तेमाल करता था. इसी जगह उसने हिजबुल कमांडर नवीद समेत कई आतंकियों को ठहराया था.सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि साल 1997 में दविंदर ने अमूल बटर का एक ट्रक चोरी किया था. ये ट्रक उस वक़्त जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री रहे ग़ुलाम मोहिदिन शाह के परिवार का था. इस सिलसिले में केस भी दर्ज हुआ. लेकिन उस वक्त DSP दविंदर सिंह के बॉस रहे एक अधिकारी ने उसे बचा लिया.दविंदर सिंह को लेकर एक और खुलासा सामने आया है. साल 1992 में दक्षिण कश्मीर में ट्रक में ड्रग्स की खेप बरामद करने के साथ तस्कर भी पकड़ा गया था. आरोप है कि बाद में पैसे लेकर उसने मामला खत्म कर दिया और ड्रग्स भी बेच डाली. इस मामले की जांच हुई और दविंदर को सस्पेंड कर दिया गया. बाद में उसने माफी मांग ली और उसे फिर से बहाल कर दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय ई-टिकटिंग रैकिट का पर्दाफाश, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दुबई से जुड़े हैं तार, टेरर फंडिंग का शक
    Next Article कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है: भाजपा

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.