Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमल नाथ का सिंधिया को झटका, छिनी राज्यसभा सीट
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कमल नाथ का सिंधिया को झटका, छिनी राज्यसभा सीट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच राजनितिक लड़ाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने सिंधिया को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली हैं. मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश से खाली होरही राज्यसभा सीट पर सिंधिया की जगह प्रियंका गाँधी को भेजा जाएगा. बतादें कि, मध्यप्रदेश से राज्यसभा की दो सीटें खाली होरही हैं.पहली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय को पुनः राज्यसभा भेजने का तय हैं. वहीँ दूसरी सीट पर पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजा जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और सरकार के विरुद्ध लगातार बयान बाजी के कारण उनका नाम हटाकर प्रियंका गाँधी को भेजने की तैयारी कर लीगई हैं. कमलनाथ का सिंधिया को जवाब मुख्यमंत्री कमलनाथ और सिंधिया के बीच पिछले कई दिनों से जुबानी जंग शुरू हैं.आए दिन सिंधिया सरकार का विरोध करते रहते हैं. पिछले दिनों अपनी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, अगर सरकार अपने वादे पुरे नहीं करती तो वह सड़क पर उतरने से भी नहीं हिच किचाएंगे. वहीँ राज्यसभा सीट पर प्रस्तावित नाम को हटाकर प्रियंका गाँधी का नाम आगे करके मुख्यमंत्री ने सिंधिया को जवाब दिया है.दिग्विजय सिंह की बल्ले बल्ले सिंधिया और कमल नाथ के झगड़े में सबसे ज्यादा फायदे दिग्विजय सिंह को मिल रहा है. उनका राज्यसभा के रास्ते फिर से संसद जाने का बिलकुल तय हैं. एक समय कमलनाथ के विरोधी रहे दिग्विजय सिंह मौजूदा समय में उनके सबसे बड़े समर्थक बने हुए हैं.वह सरकार और मुख्यमंत्री का हर मोर्चे पर बचाव करते आरहे हैं. जिसका फ़ायदा उन्हें मिल रहा हैं. प्रदेश अध्यक्ष पर भी रार कमल नाथ का मुख़्यमंत्री बन जाने के बाद, प्रदेश अध्यक्ष पर सिंधिया की ताजपोशी तय मानी जा रही थी. सरकार में सिंधिया के समर्थक विधायक और मंत्री भी लगातार इसकी मांग कर रहे थे.लेकिन कमल नाथ ने इस पर भी पानी फेर दिया. दरअसल, कमलनाथ अपने समर्थक को अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठना चाहते है. जिसके लिए वह प्रदेश से लेकर दिल्ली तक ज़ोर लगाए हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइनस संवाद जमशेदपुर
    Next Article कोरोना वायरस का तांडव जारी, चीन में 1,765 पहुंचा मौत का आंकड़ा

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.