Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वायरस का तांडव जारी, चीन में 1,765 पहुंचा मौत का आंकड़ा
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    कोरोना वायरस का तांडव जारी, चीन में 1,765 पहुंचा मौत का आंकड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दुनियाभर में और खासकर चीन में तांडव मचा रहा कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा. इसके चलते चीन में रोजाना सैकड़ों जानें जा रही हैं. ताजा आंकड़े की बात करें तो मरने वालों की संख्या 1,765 पहुंच गई है.हाल ही में इसके संक्रमण से एशिया के बाहर मौत का पहला मामला सामने आया. फ्रांस घूमने गई एक 80 वर्षीय चीनी महिला पर्यटक की मौत इस वायरस के कारण हुई है.चीन के हुवई प्रांत की महिला 16 जनवरी को फ्रांस गई थीं और संक्रमित होने पर 25 जनवरी को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई. वहीं, दुनियाभर के 67 हजार से ज्यादा लोग अब तक इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुल 66,492 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 2,641 नए मामले शुक्रवार को सामने आए.वहीं शनिवार को 1,373 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. चीन के अलावा हांगकांग में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह संक्रमण के 56 मामले सामने आए हैं. मकाउ में भी 10 मामलों की पुष्टि हुई है.

    नोट और सिक्कों के इस्तेमाल पर रोक

    कोरोना का कहर झेल रहे चीन को अब कैश से संक्रमण फैलने का डर सता रहा है. इसी के चलते उसने प्रभावित इलाकों में न सिर्फ मौजूदा नोट और सिक्कों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, बल्कि उन्हें इकट्ठा करके कीटाणुमुक्त बनाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है.

    कोविड-19 नाम दिया

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले साल इस बीमारी के सामने आने और इसके लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के कारण इसे कोविड-19 नाम दिया है. चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) का ही दूसरा रूप है.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम भी सोमवार (10 फरवरी) रात चीन पहुंची जो कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद करेगी. कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं.

    इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है, लेकिन सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोमट (सार्स) ऐसा कोरोना वायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमल नाथ का सिंधिया को झटका, छिनी राज्यसभा सीट
    Next Article छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर के पास नक्सलियों का तांडव, 7 गाड़ियों को किया आग के हवाले

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.