Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड स्थित गोबरघुसी पंचायत के सबर टोला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड स्थित गोबरघुसी पंचायत के सबर टोला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड स्थित गोबरघुसी पंचायत के सबर टोला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    दौनिक समाचार पत्र में ‘बीमारी से सात माह में पांच सबरों की मौत, तीन एक ही परिवार के’ शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेते हुए आज उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा गोबरघुसी पंचायत के रानी झरना सबर टोला का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी पटमदा, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में निम्न बातें सामने आई-

    1. फुलफुली सबर उम्र 23 वर्ष, पति- गोबर्धन सबर वर्ष 35 की मौत नवम्बर 2019 में अत्यधिक शराब के सेवन के कारण हुईI

    2. मोनी सबर उम्र 45 वर्ष की मौत दिसम्बर 2019 में अत्यधिक शराब के सेवन एवं बीमार पड़ने से हुईI

    3. भूपेन सबर के बारे में पूछताछ में पता चला की इस नाम का कोई व्यक्ति गाँव में नहीं हैI

    4. गोवर्धन सबर उम्र 35 वर्ष की मौत फरवरी 2020 में अत्यधिक शराब के सेवन एवं पेट दर्द के कारण हुईI

    5. गोपाल सबर उम्र 18 वर्ष की मौत तमिलनाडु में फरवरी 2020 को हुई एवं उनकी माता नेपाल सबर को थाना पटमदा के सहयोग से कंपनी मालिक से सम्पर्क कर अनुकंपा राशि दिलाया गयाI

    6. मोतीलाल सबर उम्र 30 वर्ष तमिलनाडु काम करने गए थेI वहा पर सिर में चोट लगने के कारण घर वापस आये एवं 2 दिनों के भीतर दिसम्बर 2019 को मृत्यु हो गईI

    7. जोबा सबर उम्र 40 वर्ष की मौत दिसम्बर 2019 में टी०बी० के कारण हुईI

    8. दिनु सबर उम्र 55 वर्ष की मौत जनवरी 2020 को घर में सांप काटने के कारण MGM अस्पताल में हुई I

    निरीक्षण के पश्चात एवं वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निम्नांकित निर्देश दिए गए-

    1. अंचल अधिकारी, पटमदा को आपदा मद से रानी झरना के चार (4) मकानों के लिए तिरपाल क्रय करने का निर्देश दिया गया जिसपर अंचल अधिकारी द्वारा तत्काल चार (4) तिरपाल उपलब्ध करा दिया गया है।

    2. गांव के सभी लोगों का स्वास्थ्य जाँच किया गया। उपायुक्त द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि दिनांक 02 जुलाई 2020 को यक्ष्मा जाँच कर प्रतिवेदन तथा गाँव के 03 कुपोषित बच्चो को 02 जुलाई 2020 को ही MTC जमशेदपुर भेजना सुनिश्चित करेंI

    3. उपायुक्त ने खराब पड़े चापाकल को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए एवं जल्द ही कुंआ का भी निर्माण करने का निर्देश दिया गयाI

    4. उपायुक्त द्वारा मुखिया एवं पंचायत सेवक को निर्देश दिया कि सबर टोला के सभी परिवार की आवश्यकताओं के बारे में जाँच कर दो दिनों के अन्दर प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे I

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार कर रही हैं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट पर विचार: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल ने चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.