Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार कर रही हैं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट पर विचार: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News झारखंड राजनीति

    सरकार कर रही हैं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट पर विचार: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    *सरकार कर रही हैं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट पर विचार*

    *रिम्स में व्यक्तिवादी नही टीम भावना से कार्य होगा: बन्ना गुप्ता*

    *चिकित्सक वो हैं जो अपने आंखों से देखकर मानवीय मूल्यों को समझते हुए इंसानियत की सेवा करता हैं, डॉ वो हैं निराश और हताश हुए व्यक्ति को भी उम्मीद की रौशनी देता हैं* ये बातें स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स द्वारा आयोजित डॉक्टर्स डे के अवसर पर कहीं।

    उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे के इस दिन मैं कोरोना काल में मजबूती से लड़ रहे आप तमाम चिकित्सकों का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने अपने जिंदगी की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए अपनी ऊर्जा और क्षमता के माध्यम से इस विपदा की घड़ी में मानवहित की रक्षा के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

    *चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट पर हो रहा हैं विचार*

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित हैं।यदि चिकित्सकों पर हमला होगा तो उसे सरकार पर हमला समझा जाएगा।साथ ही राज्य सरकार चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट पर विचार कर रही हैं।

    *रिम्स में टीम भावना से कार्य होगा, होंगे सामुहिक और नियम के अनुरूप फैसले*

    मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि व्यक्तिवादी प्रबंधन नही बल्कि सामुहिक निर्णय के साथ नियम के अनुरूप फैसले लिए जाएंगे, किसी की कार्यक्षेत्र में न दखल होगा न किसी भी तरह के अनुशासनहीनता को बर्दाश्त किया जाएगा।

    *कोरोना से लड़ने वाले चिकित्सकों को किया गया सम्मानित*

    इस अवसर पर कोरोना काल में अपने मानवीय संवेदनाओं और कर्तव्यों के निर्वाहन के लिए चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप और पूरी कोविड टास्क फोर्स को सम्मानित किया जबकि रिम्स निदेशक डॉ मंजू बाड़ी ने कोरोना काल में सफल नेतृत्व के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता को सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के बाद दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    इस अवसर पर रिम्स निदेशक डॉ मंजू गाड़ी, सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप, डॉ निशित एक्का, डॉ प्रभात, स्कॉवोलोविया संस्था की रश्मि उपस्थित थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार के निदेशानुसार 31 जुलाई, 2020 तक सभी धार्मिक स्थल व धार्मिक आयोजन पूर्णरूप से रहेंगें प्रतिबंधितःउपायुक्त
    Next Article उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड स्थित गोबरघुसी पंचायत के सबर टोला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.