निजाम खान
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रखंड घाटशिला
वरीय पदाधिकारी घाटशिला सह अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) श्री नंद किशोर लाल द्वारा बागोरिया पंचायत के केसरपुर में कोविड-19 के मद्देनजर बनाये गए चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक उपकरण की जांच की गई यथा
*मास्क*, *सैनिटाइजर* *थर्मल स्कैनर* *प्रवासियों का ऑनलाइन एंट्री* इसके अलावा सभी प्रवासियों के होम क्वारेंटीन के संबंध में आवश्यक दिश-निर्देश प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भी सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ ऑनलाइन एंट्री करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

