आजसू नेत्री प्रिया ने माधव के पक्ष में किया जनसंपर्क
✍निजाम खान
बागडेहरी/जामताड़ा: सोमवार को नाला के आजसू प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के पक्ष में आजसू नेत्री प्रिया दत्ता सिंह ने दर्जनों गांव में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से माधव चंद्र के पक्ष में वोट करने की अपील किया। मौके पर प्रिया दत्ता सिंह ने कहा के आजसू प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए नाला विधानसभा क्षेत्र के अफजलपुर विक्रमपुर ,कालीपाथर सहित दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क कर वोट करने की अपील किया गया। मौके पर अकीमुद्दीन अली, मतिउर रहमान पापू,मुकलेश खान, बदरुद्दूजा, शम्मा राजा, जमशेद अली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

