Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड को अलग राज्य का दर्जा भाजपा ने दिया,विकास भी भाजपा ही करेगी: अर्जून मुंडा
    Breaking News झारखंड राजनीति

    झारखंड को अलग राज्य का दर्जा भाजपा ने दिया,विकास भी भाजपा ही करेगी: अर्जून मुंडा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड को अलग राज्य का दर्जा भाजपा ने दिया,विकास भी भाजपा ही करेगी: अर्जून मुंडा

    https://youtu.be/GMLufSwDKUY

    निजाम खान

    बागडेहरी/जामताड़ा: सोमवार को बागडेहरी पीचसी के समीप फुटबल मैदान में नाला के भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद झा बाटुल के पक्ष में केंद्रीय कल्याण मंत्री सह पूर्व मुख्य मंत्री अर्जून मुंडा चुनावी सभा को संबोधीत किया।बता दे अर्जून मुंडा हेलीकाप्टर से दोपहर 3:24 में उतरे और 4 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर गये।चुनावी सभा को संबोधीत करने के दौराण मुंडा ने कहा कि आजादी के बाद देशभर में कांग्रेस ने शाषन किया।
    कभी भी झारखंड राज्य बनाने के लिये कदम नहीं बढ़ाया।भाजपा ने झारखंड को अलग राज्य बनाने का काम किया है।कहा कि एक मां जिस तरह अपने बच्चों को जन्म देती है।जन्म देने का दर्द मां को मालूम होता है।जिसका पालन पोषण करना एक मां का ही काम होता है।उसी तरह झारखंड को बनाने में बीजेपी ने ही काम किया है। अब झारखंड राज्य को सुशोभित विकसित राज्य बनाने के लिए भाजपा को पुनः लाना पड़ेगा।कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है।राज्य में पुन: भाजपा की सरकार बनाए और नाला में भी भाजपा का विधायक बने तभी सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं गरीब तबके तक पहुंच पाएगा नही तो बीच वाला ही खा जाएगा।कहा कि आज अधिकांश लोगों के घरों में गैस का कनेक्शन पीएम मोदी ने देने का काम किया है। मंत्री मुंडा ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद झा के पक्ष में वोट करने की अपील किया।वही सभा के दौराण शानीयाज खान,उद्दीन खान,आबुसमा खान सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा।जिसका मंत्री मुंडा ने माला पहनाकर स्वागत किया।वही नाला के भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की इस दुमका लोकसभा क्षेत्र में 40 वर्ष तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का सांसद रहा। सांसद रहने के बावजूद भी दुमका लोकसभा क्षेत्र का विकास नहीं कर सका ।कहा झामुमो का विधायक 5 साल तक किसी भी प्रकार का काम नहीं किया।सब सड़क, गैस कनेक्शन केंद्र व राज्य सरकार ने देने का काम किया है। कहा कि आज अगर नाला में भाजपा का विधायक रहता तो अजय बराज नहर में पानी आता पर अजय बाजार में पानी नहीं आया।जिससे किसान भाई का विकास नहीं हो सका। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुखमणि हेंब्रम, अनूप यादव,वीथीका झा,प्रदीप पैतंडी,बाबन नायक सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article आजसू नेत्री प्रिया ने माधव के पक्ष में किया जनसंपर्क

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.