Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जरूरी है डेटा संरक्षण कानून
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय

    जरूरी है डेटा संरक्षण कानून

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिशन पपोला
    नागरिकता संशोधन बिल को पास कराने के बाद केंद्र सरकार डेटा संरक्षण विधेयक 2०19 को भी पास कराने की प्रक्रिया में जुट गई हैं। फिलहाल, इस विधेयक को संसद की संयुक्त प्रवर समिति के पास विचार के लिए भेज दिया गया है। प्रवर समिति विधेयक पर अपनी रिपोर्ट बजट सत्र के अंतिम स’ाह के पहले दिन संसद को सौंपेगी।
    इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के बाद आसानी से उपभोक्ताओं का व्यक्तिगत डेटा भी लीक हो जा रहा है। इंटरनेट दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां उभोक्ताओं के डेटा को आसानी से चोरी कर दे रही हैं, जो हर किसी के लिए चिंता का विषय बना हुआ। इसीलिए इंटरनेट, लोगों के लिए जितना सुविधाजनक है, वह उतना ही असुविधा जनक भी है। इसमें बहुत-सी सावधानियां बहुत जरूरी होती हैं, लेकिन आम लोगों को इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है। इसीलिए केंद्र सरकार इस संबंध में कानून बनाने के मकसद से ही डेटा संरक्षण विधयेक 2०19 को लाई है। अगर, यह विधेयक सर्वसम्मति के बाद कानून बन जाता है तो यह कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होगा और बड़ी कंपनियां उभोक्ताओं के डेटा प्रयोग करने से बाज आएंगी, क्योंकि इस विधेयक में जो प्रावधान दिए गए हैं, उसके अंतर्गत व्यक्तिगत डेटा के इस्तेमाल से पहले उपभोक्ताओं की मंजूरी लेना बेहद जरूरी होगा।
    वहीं, बॉयोमेट्कि डेटा की जानकारी लेने के लिए सरकार की मंजूरी लेना आवश्यक होगा। इसके इतर बच्चों के लिए भी सख्त कानून होगा। इसका जो सबसे महत्वपूर्ण पहलू है, वह यह है कि सभी कंपनियों को अपने डेटा से संबंधित सभी तरह की जानकारियां सरकार के साथ साझा करनी होंगी। कंपनियों को भारतीयों का महत्वपूर्ण व संवेदनशील डेटा भारत में ही संरक्षित करना होगा, जबकि कुछ लिमिटेड डेटा ही विदेश में संरक्षित किया जा सकेगा। इस लिहाज से इस विधेयक में उपभोक्ताओं के डेटा के स्थानीय भंडारण पर विशेष बल दिया गया है, जिसका निश्चित ही उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
    इस विधेयक का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि सरकार को विदेशी कंपनियां, जैसे फेसबुक, गूगल जैसी बड़ी कंपनियों के साथ-साथ अन्य कंपनियों के डेटा के संबंध में पूछने का अधिकार भी दिया गया है। सरकार उन घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाने की कोशिश करना चाहती है, जिसके तहत उक्त बड़ी-बड़ी कंपनियां आसानी से डेटा चोरी कर लेती हैं। इसमें सरकारी एजेंसियों को क्रेडिट स्कोर, कर्ज मालिक की सहमति के बिना भी उसकी डेटा प्रॉसेसिंग करने की छूट दिए जाने का भी प्रावधान है। विधेयक के तहत सरकार को यह अधिकार होगा कि वह किसी भी सरकारी एजेंसी को प्रस्तावित कानून के प्रावधानों के दायरे से छूट दे सके।
    विपक्ष नागरिकता संशोधन विधेयक 2०19 की तरह ही इस विधेयक का भी विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार का तर्क है कि उसने व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही इस विधेयक को तैयार किया है, लेकिन जिस प्रकार विपक्ष, कानूनी विशेषज्ञ व कई अन्य संगठन इसके विरोध में हैं, उससे लगता है कि नागरिकता संशोधन बिल की तरह ही इस बिल को भी बड़ा विरोध झेलना पड़ सकता है, लेकिन सरकार जिस तरह विधेयक को लेकर आश्वस्त दिख रही है, उससे यह नहीं लगता है कि सरकार बैकफुट पर आएगी। डेटा संरक्षण कानून दुनिया के कई अन्य देशों में भी है, जिस प्रकार इंटरनेट की दुनिया बढ़ रही है, निहायत ही ऐसे दौर में ऐसे कानून की जरूरत है, पर ऐसा भी न हो कि बिना कानून के कंपनियां उपभोक्ताओं का डाटा चोरी कर दुरूपयोग करें और अधिकार मिल जाने से सरकार व कोई सरकारी एजेंसी इस डेटा का दुरूपयोग करे। ऐसा कतई नहीं होना चाहिए। राजनीतिक पार्टियां भी डेटा चोरी को लेकर हमेशा से उस्ताद रही हैं, क्योंकि उन्हें भी अपने राजनीतिक हित साधने के लिए ऐसे डेटा की हर वक्त आवश्यकता पड़ती रहती है। इसीलिए जरूरी है कि विधेयक जब कानून की सूरत में आए तो वह सर्वसम्मति से आए। विधेयक में जो खामियां व आपत्तियां हैं, उन्हें पहले ही खोज लिया जाए, जिससे उपभोक्ताओं के डेटा से संबंधित हितों पर किसी भी प्रकार से सेंध लगने की गुंजाइश बिल्कुल न रहने पाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू नेत्री प्रिया ने माधव के पक्ष में किया जनसंपर्क
    Next Article जामिया हिंसा: 10 गिरफ्तार, पुलिस का दावा- सभी का है आपराधिक रिकॉर्ड

    Related Posts

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    May 30, 2026

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    May 30, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.