जिप प्रत्याशी गियाउद्दीन अंसारी ने अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए किया जनसंपर्क
नारायणपुर/जामताड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो गई है।इस क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर द्वितीय चरण में 19 मई 2022 को वोट डाला जायेगा।जिसको लेकर नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रत्याशी लोगों से जनसंपर्क कर यथवा वाहनों में भोंपो लगा कर चुनाव प्रचार कर मतदाता को रिझाने मेें जुट गए हैं। इसी के आलोक में गुरुवार को जिला परिषद भाग संख्या-एक के प्रत्याशी ग्यास मियां उर्फ गयासुद्दीन अंसारी ने नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी, बंदरचुवां, जबरदहा, पहाडपुर आदि गांवों में जाकर लोगों से जन संपर्क कर टॉर्च छाप पर मतदान करने का अपील कर चुनाव में जीत दिलाने का आशिर्वाद मांगे।मौके पर उन्होंने कहा कि मैं आपका एक सेवक हूं ओर हमेशा से किसी ना किसी तरह से आपलोगों का सेवा आज तक करते आया हूं। मुझे इस पंचायत चुनाव में एक बार मौका देकर अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनावें, आपका सेवक हूं और सेवक बन कर आपकी सेवा के साथ-साथ इस क्षेत्र का विकास करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आपसे कोई चुनावी वादे करने नहीं आया हूं। मैं हमेशा आपलोगों के साथ रहकर आपलोगों का मदद कर छोटी-मोटी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करता था।आपलोगों का आशिर्वाद मिला तो आपलोगों की हर समस्या को दूर कर आपकी सेवा करते रहूंगा। इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करूंगा।जनसंपर्क अभियान के दौरान जिला परिषद भाग संख्या-एक के प्रत्याशी ग्यास मियां उर्फ गयासुद्दीन अंसारी को लोगों का आपार समर्थन मिलता दिख रहा है।जिसको लेकर उन्होंने इस क्षेत्र के जनता का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत चुनाव में जीत दिलाने का अपील किये।
फोटो :- जनसंपर्क करते जिला परिषद भाग संख्या-एक के प्रत्याशी ग्यास मियां उर्फ गयासुद्दीन अंसारी

