पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
फतेहपुर/जामताड़ा : प्रखंड अंतर्गत मे 19 मई को दूसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में सुगबुगाहट तेज हो गई है। वर्तमान प्रतिनिधि के साथ-साथ संभावित प्रत्याशियों की चहलकदमी भी तेज हो गई है। इसी क्रम में जिला परिषद भाग संख्या 9 में सामाजिक व राजनीति कार्यो को लेकर अपनी पहचान रखने वाले नुकुल सोरेन की पत्नी मोयनी टुडु क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर लोगों के बीच पहुंच रही हैं। बता दें मोयनी टूडू जिला परिषद पद भाग संख्या 9 की प्रत्याशी है उन्हें भरोसा है कि समाज में पती के बेहतर काम का भी लाभ मिलेगा।
लोगों की निस्वार्थ सेवा से ही चुनाव में मिलती है सफलता
क्षेत्र के उत्कृष्ट समाजसेवी सुजीत सरकार ने बताया कि हमेशा से वो और उनके परिवार के सदस्य समाजसेवी के रूप में लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का हर संभव समाधान के लिए प्रयास करते रहे हैं। ऐसे में अपने समर्थकों के आग्रह पर फतेहपुर भाग संख्या 9 से जिला परिषद पद की उम्मीदवारी का फैसला लिया है। क्षेत्र की जनता ने अगर आशीर्वाद दिया तो वे सर्वांगीण विकास और क्षेत्र वासियों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगी।

