Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नौजवान करियर, रोजगार, शिक्षा और हेल्थ पर फोकस करें-अंशुल शरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नौजवान करियर, रोजगार, शिक्षा और हेल्थ पर फोकस करें-अंशुल शरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नौजवान करियर, रोजगार, शिक्षा और हेल्थ पर फोकस करें-अंशुल शरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची। युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर स्वर्णरेखा में बच्चों का जबरदस्त उत्साह दिखा। यह दौड़ नगड़ी चेक पोस्ट से मेला स्थल तक आयोजित की गई थी। रन फॉर स्वर्णरेखा को युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, लालगुटुआ स्टेट के प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, नगड़ी जिला परिषद की सदस्य पूनम देवी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर रवाना किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युगांतर भारती के अध्ययक्ष अंशुल शरण ने कहा कि आज युवाओ को रील नही, रियल चीजों पर ध्यान देते हुए भविष्य की संभावनाए तलाशनी चाहिए। युवाओं को दिखावटी और केवल मनोरंजक की चीजों के बजाय वास्तविक चीजों पर फोकस करना चाहिए। आज उनके लिए जरूरी है कि वे करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान दें। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के प्रभाव से हटकर सच्चाई और असलियत की तरफ लौटने की अपील की और कहा कि वक्त आ गया है, हमें स्वामी विवेकानंद के बताए राह पर चलना शुरु कर देना चाहिए। उन्होंने स्वामी जी के आत्म विश्वास, निःस्वार्थ सेवा, उठो-जागो-लक्ष्य प्राप्ति के मंत्र और सर्वधर्म समभाव पर चलने का आग्रह किया।

    स्वर्णरेखा महोत्सव समिति के अध्यक्ष तापेश्वर केशरी ने युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी और स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलाया। जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने भी युवाओं को संबोधित किया।

    इस अवसर पर स्वर्णरेखा महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग महतो, महामंत्री हेमंत केशरी, बंदे ओरांव, संदीप राज, शाहिद अहमद, चूड़ामणि महतो, शीला देवी, सुरेश साहू, केदार महतो, रवि केशरी, रितेश राज, विलियम ओरांव समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    इसके पूर्व स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल नगड़ी के रानीचुआं के समीप स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंशुल शरण, तापेश्वर केशरी समेत अन्य अतिथियों और उपस्थित युवाओं ने उनको श्रद्धांजलि दी

    बाल दौड़ में इन्हें मिले पुरस्कारः प्रथम स्थान पर कौशल रीजिक मिंज, दूसरे स्थान पर अजय कुमार और तीसरे स्थान पर रोहित कच्छप रहे।
    बालिका दौड़ में इन्हें मिले पुरस्कारः प्रथम स्थान पर शीरीन एंजेल मिंज रहीं। दूसरे स्थान पर कोमल कुमारी और तीसरे स्थान पर सुमन कच्छप रहीं। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

    नौजवान करियर रोजगार शिक्षा और हेल्थ पर फोकस करें-अंशुल शरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंगरेटा महासभा के सदस्यों को सम्मानित किया गया
    Next Article हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए धर्मरक्षा निधि समर्पण आवश्यक :चंद्रकांत रायपत

    Related Posts

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.