Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नदी किनारे तलाश, होटल में मिला युवक—जमशेदपुर का चौंकाने वाला मामला
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नदी किनारे तलाश, होटल में मिला युवक—जमशेदपुर का चौंकाने वाला मामला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नदी किनारे तलाश, होटल में मिला युवक—जमशेदपुर का चौंकाने वाला मामला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पुलिस और परिजन जिस युवक को रात भर नदी किनारे खोजते रहे वह बुधवार को होटल में मिला. यह रोचक मामला जमशेदपुर का है.बुधवार को युवक साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास स्थित एक होटल में मिला. होटल मालिक ने फोन कर युवक के होटल में होने की जानकारी घरवालों को दी. फिर घरवाले होटल पहुंचे और युवक को बरामद किया. युवक परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी का रहने वाला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इधर, युवक के सकुशल बरामदगी के बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है. पुलिस उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया.

    डोबो पुल पर मिली थी स्कूटी

    युवक अविनाश कुमार की स्कूटी और अन्य सामान मंगलवार की देर रात सोनारी थाना क्षेत्र स्थित डोबो पुल पर मिली थी. इसके बाद पुलिस के अलावा युवक के परिजन भी वहां पहुंचे और अनहोनी की आशंका जताते हुए अविनाश की तलाश शुरू कर दी. रात भर परिजन नदी के किनारे ही जम रहे. परिजनों के अलावा पुलिस भी परेशान रही. इसी बीच अविनाश के साकची स्थित एक होटल में होने की जानकारी परिजनों को मिली.

    पत्नी से था विवाद

    पुलिस के अनुसार युवक का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है. इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया. अपनी पत्नी को डराने के लिए उसने यह पूरी कहानी रची. स्कूटी को पुल पर छोड़ वह साकची स्थित होटल आ गया था. यहां वह रात भर रहा. मंगलवार की शाम 5 बजे से अविनाश लापता था.

    नदी किनारे तलाश होटल में मिला युवक—जमशेदपुर का चौंकाने वाला मामला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दर्दनाक घटना: पीएफ भुगतान से परेशान कर्मचारी ने की आत्मदाह
    Next Article जागरूकता वैन के माध्यम से डालसा ने किया लोगों को जागरूक 

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.