Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तालिबान ने की घोषणा: हैबतुल्ला अखुंदजादा होंगे अफगानिस्तान के सर्वोच्च नेता
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तालिबान ने की घोषणा: हैबतुल्ला अखुंदजादा होंगे अफगानिस्तान के सर्वोच्च नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. तालिबान ने घोषणा की है कि मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा उनके सर्वोच्च नेता होंगे. तोलो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार तालिबान ने यह जानकारी दी है कि अखुंदजादा के मातहत एक प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति देश चलाएगा. तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के सदस्य अनामुल्ला समांगानी ने कथित तौर पर कहा कि अखुंदजादा नई सरकार के नेता भी होंगे. तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई के हवाले से कहा कि इस्लामिक अमीरात अगले दो दिनों के भीतर अपनी नई सरकार की घोषणा करेगा.समांगानी ने कहा – ‘नई सरकार पर विचार-विमर्श लगभग हो गया है और कैबिनेट के बारे में आवश्यक चर्चा भी हो चुकी है. हम जिस इस्लामी सरकार की घोषणा करेंगे वह लोगों के लिए मॉडल होगा. सरकार में कमांडर (अखुंदजादा) की उपस्थिति पर कोई संदेह नहीं है. वह सरकार के नेता होंगे और इस पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए.’अखुंदजादा कभी सामने नहीं आया और उनके ठिकानों के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है. माना जा रहा है कि नई सरकार में वह कंधार से काम करेंगे. इस बीच, अपुष्ट रिपोर्ट्स के अनुसार अगली सरकार में एक प्रधानमंत्री का पद भी होगा. तालिबान पहले ही विभिन्न प्रांतों और जिलों के लिए गवर्नर, पुलिस प्रमुख और पुलिस कमांडर नियुक्त कर चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग से बोले अधिकारी- दुर्गा पूजा से पहले कराएं उपचुनाव
    Next Article दिल्ली भारी बारिश से बेहाल, ऑरेंज अलर्ट जारी, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.