Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग से बोले अधिकारी- दुर्गा पूजा से पहले कराएं उपचुनाव
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग से बोले अधिकारी- दुर्गा पूजा से पहले कराएं उपचुनाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल उपचुनावों को लेकर अब तस्वीर साफ़ होती नज़र आ रही है. पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव आयोग से कहा है कि दुर्गा पूजा के त्योहार से पहले उपचुनाव कराए जा सकते हैं. पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव हुए थे लेकिन प्रत्याशियों के असामयिक निधन के चलते 7 विधानसभा सीटें अभी भी खाली हैं. इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से अपना चुनाव हार गयीं थी, अब सीएम पद पर बने रहने के लिए उनका 5 नवंबर से पहले विधायक चुना जाना जरूरी है.मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक बैठक के दौरान राज्य के दौरान राज्य सीईओ कार्यालय के अधिकारियों ने चुनाव आय़ोग से कहा कि वो दुर्गा पूजा से पहले राज्य में उप-चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बता दें कि ममता की कुर्सी को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस काफी पहले से राज्य में उप-चुनाव कराए जाने की मांग कर रही थी. ममता बनर्जी का 5 नवंबर तक जनता द्वारा चुना जाना जरुरी है नहीं तो राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि हमारे पास एक महीने से ज्यादा का समय है, अगर आयोग नोटिफिकेशन जारी करते हैं तो दुर्गा पूजा से पहले चुनाव करकै जा सकते हैं.चुनाव आयोग को बताया गया है कि 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक त्योहारों का सीजन रहेगा और इस दौरान चुनाव करा पाना असंभव है. चुनाव आयोग की इस मांग के मद्देनज़र राज्य के अधिकारियों ने आयोग से कहा है कि वो त्योहार सीजन के शुरू होने से पहले ही उप-चुनाव कराए जाने को लेकर सहमति दे दी है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर सुदीप जैन और चीफ इलेक्ट्रॉल ऑफिसर के साथ बैठक की. यह बैठक मुख्य तौर से इस बात के लिए की गई थी कि राज्य में चुनाव कराने से संबंधित हालातों को समझा जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चंदन मित्रा का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
    Next Article तालिबान ने की घोषणा: हैबतुल्ला अखुंदजादा होंगे अफगानिस्तान के सर्वोच्च नेता

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.