Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजराइल के हवाई हमलों में 42 लोगों की मौत, गाजा सिटी में तीन इमारतें नष्ट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजराइल के हवाई हमलों में 42 लोगों की मौत, गाजा सिटी में तीन इमारतें नष्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाजा सिटी. इजराइल द्वारा रविवार को गाजा सिटी पर किए गए हवाई हमलों में तीन इमारत नष्ट हो गईं और कम से कम 42 लोग मारे गए. इजराइल और हमास के बीच एक सप्ताह पहले शुरू हुए संघर्ष के बाद यह सबसे भीषण हमला था. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में मारे गए लोगों में 16 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

    इससे पहले इजराइली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी शहर खान यूनिस में अलग हवाई हमले में गाजा के शीर्ष हमास नेता याहिया सिनवार के आवास को जमींदोज कर दिया. हमास के वरिष्ठ नेताओं के घरों पर पिछले दो दिनों में यह तीसरा हमला है. वहीं, हमले के मद्देनजर हमास के कई नेता भूमिगत हो गए हैं.
    इजराइल ने हमास को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए हालिया दिनों में हमले तेज कर दिए हैं. वहीं, अंतरराष्ट्रीय वार्ताकार भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमास के नेताओं को निशाना बनाए जाने से इन प्रयासों में मुश्किलें आ सकती हैं. पूर्वी यरुशलम में इस महीने की शुरुआत में तनाव तब शुरू हुआ जब फलस्तीनियों ने शेख जर्रा में उन्हें निकाले जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया और इजराइली पुलिस ने अल-अक्सा मस्जिद में कार्रवाई की. यह लड़ाई पिछले सोमवार को शुरू हुई जब यरुशलम को बचाने का दावा करने वाले हमास ने लंबी दूरी के रॉकेट दागे. संघर्ष अन्य जगहों पर भी फैल गया है. वेस्ट बैंक और इजराइल में भी कई जगहों पर यहूदी और अरब नागरिकों के बीच झड़पें हुई हैं.

    इस संघर्ष में गाजा में 55 बच्चे और 33 महिलाओं समेत 188 फलस्तीनी मारे गए हैं और 1,230 लोग जख्मी हुए हैं. वहीं, इजराइल में आठ लोगों की मौत हुई है जिनमें पांच साल का एक बच्चा भी शामिल है. इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि उसने हमास के सबसे वरिष्ठ नेता याहिया सिनवार के घर को निशाना बनाया जो समूह के बाकी शीर्ष नेताओं के साथ संभवत: वहां छिपा था. इजराइल ने शनिवार को हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख नेता खलील अल-हायेह के घर पर बम गिराए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व भारतीय ऑलराउंडर राजेंद्रसिंह जडेजा का कोरोना के कारण निधन
    Next Article गंगा में शव फेंकने पर रोक लगाएं बिहार और यूपी : केंद्र सरकार ने दिया निर्देश

    Related Posts

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    June 29, 2026

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    June 29, 2026

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.