Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व भारतीय ऑलराउंडर राजेंद्रसिंह जडेजा का कोरोना के कारण निधन
    Breaking News Headlines खेल

    पूर्व भारतीय ऑलराउंडर राजेंद्रसिंह जडेजा का कोरोना के कारण निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजकोट. पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जंग लड़ा रहा है. इस महामारी ने कई लोगों को अपनों से अलग कर दिया. अब खेल जगत से बड़ी खबर आ रही है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर राजेंद्रसिंह जडेजा कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं. उनके निधन से भारतीय क्रिकेट जगत सदमे में हैं. सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रेफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने रविवार को यह जानकारी दी. जडेजा 66 साल के थे.

    एससीए ने बयान में कहा कि एससीए में सभी राजेंद्र सिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए रविवार तड़के उनका निधन हो गया. जडेजा दाएं हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे आलराउंडर भी थे. उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए. उन्होंने इन दोनों फॉर्मेट में क्रमश 1536 और 104 रन भी बनाए. सौराष्‍ट्र के चयनकर्ता, कोच और मैनेजर भी रह चुके हैं जडेजा
    जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे. वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘राधे’ को पायरेटेड साइट्स पर देखा तो खैर नहीं, सलमान खान ने दी कार्रवाई की धमकी
    Next Article इजराइल के हवाई हमलों में 42 लोगों की मौत, गाजा सिटी में तीन इमारतें नष्ट

    Related Posts

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    September 2, 2026

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    September 2, 2026

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.