Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच : वर्ल्ड कप से 6 टीमें बाहर, वेस्टइंडीज की अंतिम उम्मीद भी खत्म
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच : वर्ल्ड कप से 6 टीमें बाहर, वेस्टइंडीज की अंतिम उम्मीद भी खत्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच : वर्ल्ड कप से 6 टीमें बाहर, वेस्टइंडीज की अंतिम उम्मीद भी खत्म
    नई दिल्ली. भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आ चुका है. टूर्नामेंट का 13वां सीजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. अब तक 9 टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अंतिम टीम पर फैसला क्वालिफायर से होना है. क्वालिफायर के मुकाबले अभी जिम्बाब्वे में खेले जा रहे हैं. एक मैच में नीदरलैंड ने ओमान को 74 रन से मात दी थी. इसी के साथ वेस्टइंडीज के सुपर-6 के टेबल में नंबर-3 पर भी पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई है. यानी अगर पाकिस्तान की टीम सुरक्षा कारणों से वर्ल्ड कप खेलने से इनकार करती है, तब भी विंडीज को मौका नहीं मिलेगा.

     

     

     

    वर्ल्ड कप क्वालिफायर की बात करें, तो कुल 10 टीमें इसमें उतर रही हैं. सिर्फ 2 ही टीमों को टिकट मिलना है जबकि 8 टीमें बाहर हो जाएंगी. अब तक हुए मुकाबलों को देखें, तो 6 टीमें बाहर भी हो चुकी हैं. इसमें वेस्टइंडीज के अलावा ओमान, नेपाल, अमेरिका, आयरलैंड और यूएई शामिल हैं. भारत के पड़ोसी देश नेपाल का प्रदर्शन फिसड्‌डी रहा. टीम को ग्रुप राउंड के 4 में से सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली जबकि 3 में हार. टीम 5 टीमों के टेबल में चौथे नंबर पर रही थी.सुपर-6 के एक अहम मैच में आज जिम्बाब्वे की भिड़ंत स्कॉटलैंड से होगी. श्रीलंका की टीम 8 अंक के साथ वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. जिम्बाब्वे के 6 अंक है. टीम यदि आज का मुकाबला जीत लेती है, ताे वह भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. ऐसे में अन्य टीमों की उम्मीद खत्म हो जाएगी. जिम्बाब्वे के हारने पर भी उसकी उम्मीद बची रहेगी. वहीं स्कॉटलैंड यह मैच जीतकर अपनी उम्मीद को बरकरार रखना चाहेगा.

     

     

    सुपर-6 के एक मैच में 6 जुलाई को स्कॉटलैंड और नीदरलैंड भिड़ेंगे. यह मैच तभी अहम हो सकता है जबकि आज जिम्बाब्वे की टीम हार जाए. श्रीलंका को अपने अंतिम मुकाबले में 7 जुलाई को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. क्वालिफायर का फाइनल 9 जुलाई को खेला जाना है. श्रीलंका की टीम पहले ही खिताबी दौर में पहुंच चुकी है. विरोधी टीम पर फैसला होना बाकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथ में छाता लिए हुमा कुरैशी का मानसून लुक हुआ वायरल
    Next Article समान नागरिक संहिता पर संसदीय समिति की बैठक, आए 19 लाख सुझाव, कांग्रेस ने जताई यह आपत्ति

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.