Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » World Cup 2023: अफ्रीका ने दर्ज की चौथी जीत, बांग्लादेश को 149 रनों से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    World Cup 2023: अफ्रीका ने दर्ज की चौथी जीत, बांग्लादेश को 149 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    World Cup 2023: अफ्रीका ने दर्ज की चौथी जीत, बांग्लादेश को 149 रनों से हराया
    मुंबई :  वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों से हरा दिया है. इस विश्व कप के 5 मैचों में से साउथ अफ्रीका की ये चौथी जीत है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने बल्ले से कमाल किया फिर गेंदबाजों ने बांग्लादेश 46.4 ओवर में 233 रन पर आउट कर दिया।

    इस जीत को साथ साउथ अफ्रीका ने प्वाइंट टेबल में 8 अंक कर लिए हैं. जिससे उसका सेमीफाइनल में जाने का दावा और मजबूत हो गया है.वानखेड़े के मैदान में 383 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने शुरुआती 5 विकेट सिर्फ 58 रन बना गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद महमूदुल्लाह रियाद ने बांग्लादेश को संभाला और अपने करियर का चौथा शतक ठोका. महमूदुल्लाह ने 104 गेंद पर सेंचुरी पूरी की. विश्वकप में यह उनका तीसरा वनडे शतक है. वह 111 गेंद पर 111 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. महमूदुल्लाह भले ही टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने अपनी शतकीय पारी से सभी का दिल जीत लिया और बांग्लादेश को बड़ी हार से बचा लिया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए Gerald Coetzee ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए. मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा को 2-2 सफलताएं मिलीं.

     

     

    1-1 शिकार विलियम्स और केशव महाराज ने किया.इससे पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी साउथ अफ्रीका को 36 रन पर 2 बड़े झटके लग गए थे. रीजा हैंड्रिक्स 12 जबकि रासी वेन डर डुसैं महज 1 रन पर आउट हो गए थे. 36 रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद ओपनर क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडिन मार्रक्रम ने पारी को संभाला और 131 रनों की साझेदारी कर डाली. इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने 140 गेंद पर 174 रन बनाए. उनके बल्ले से आज 15 चौके और 7 छक्के भी निकले. कप्तान एडिन मार्रक्रम ने 69 गेंद पर 60 रनों का योगदान दिया. आखिर में हेनरिक क्लासेन ने पावर हिटिंग का नजारा पेश किया और टीम को 382 रनों तक ले गए. डेविड मिलर के बल्ले से 15 गेंद पर 34 रन निकले. उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका निकला.

     

     

    बांग्लादेश के लिए कोई भी गेंदबाज कमाल नहीं दिखा सका. महमूद हसन ने 6 ओवर में 67 रन लुटाकर 2 शिकार किए. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने शाकिब अल हसन को भी कूट दिया. उनके 9 ओवर में 69 रन बना डाले. शाकिब को सिर्फ 1 विकेट मिला.

    अफ्रीका ने दर्ज की चौथी जीत बांग्लादेश को 149 रनों से हराया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजीपीसी मिली नवनियुक्त ओड़िसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से
    Next Article Jharkhand: दशहरे की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो तालाब में गिरी, 2 मासूम समेत 5 लोगों की मौत

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.