Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jharkhand: दशहरे की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो तालाब में गिरी, 2 मासूम समेत 5 लोगों की मौत
    Headlines झारखंड

    Jharkhand: दशहरे की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो तालाब में गिरी, 2 मासूम समेत 5 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Jharkhand: दशहरे की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो तालाब में गिरी, 2 मासूमों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    देवघर. झारखंड के देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र में दशहरे की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां सिकटिया अजय बाराज में सुबह करीब 5.15 पांच बजे एक बोलेरो गाड़ी के गिर जाने से उसमें सवार 2 मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. थाना प्रभारी राजीव कुमार, मुखिया महादेव सिंह व स्थानीय ग्रामीणों ने सभी के शवों को पानी से बाहर निकाला. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इक_ा हो गई.

     

     

    घटना के संबंध में बताया गया कि चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी मनोज चौधरी की बेटी व बच्चे दुर्गा पूजा के अवसर पर गांव आए थे. अपने बच्चों और पत्नी को लेने के लिए मनोज के दामाद गांव आए थे. सुबह करीब 4:30 बजे मनोज की बेटी लवली देवी अपने पति, भाई और बच्चों के साथ मायके से अपने ससुराल गिरिडीह जिला अंतर्गत शाखो बांसडीह गांव के लिए बोलेरो से निकली थी.

     

     

    इस दौरान चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते ही बाराज के पास स्थित केनाल के गहरे पानी में जा गिरी. इस दौरान गाड़ी के चालक ने गेट खोलकर गाड़ी से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसका हाथ हादसे में टूटा है. पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं अन्य लोग गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे. जब तक लोगों को पता चलता और लोगों को बाहर निकाला जाता, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी.

     

     

    इस हादसे में मरने वालों में गिरिडीह जिला अंतर्गत शाखो बांसडीह गांव निवासी 32 वर्षीय मुकेश राय, उनकी पत्नी 28 वर्षीय लवली कुमारी, तीन वर्षीय बेटी जीवा कुमारी, एक वर्ष का बेटा और लवली का भाई चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी 25 वर्षीय रौशन चौधरी शामिल हैं. रौशन अपने मां पिता का इकलौता बेटा था. वहीं इस हादसे में मारा गया मुकेश राय भी अपने घर का इकलौता बेटा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWorld Cup 2023: अफ्रीका ने दर्ज की चौथी जीत, बांग्लादेश को 149 रनों से हराया
    Next Article विधानसभा चुनाव में मचा घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कब होगी INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा

    Related Posts

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    October 8, 2026

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    October 8, 2026

    *EOU की छापेमारी

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Jeux de Machines à Sous avec Fonction Bonus Instantané Achetable Instant Casino

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    *EOU की छापेमारी

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    मां को कांधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Vox Casino Wsparcie przez Telegram

    सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तो

    साकची गुरुद्वारा बस्ती में ड्रेनेज व्यवस्था बदहाल, बीमारी फैलने का खतरा, नरकीय जीवन जीने को मजबूर स्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.