सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
राज सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने घर के ऊपर जाकर गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, घटना के दौरान आसपास और घर के पास लगे कई CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया गया, जिससे पूरी घटना की रिकॉर्डिंग प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित राज सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल, घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच का इंतजार है।

