रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक
कहा- निधन से परिवार, शुभचिंतकों और समाज को हुई अपूरणीय क्षति
गिरिडीह। स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रूपी सोरेन के निधन को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों और समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि किसी अपने के चले जाने का दुख बेहद गहरा होता है और इस कठिन समय में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं।
उन्होंने शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार के सभी सदस्यों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और उन्हें धैर्य एवं संबल दें।
बाबूलाल मरांडी ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करें।

