Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज और रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा

    रंभा कॉलेज और रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज और रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस

    रंभा कॉलेज और रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन किया । पुस्तक दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद रंभा कॉलेज की प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि तकनीक कितनी भी ऊंचाई पर चले जाए पर पुस्तकों का स्थान सदैव महत्वपूर्ण बना रहेगा ।
    हर विद्यार्थी को चाहिए कि वह अपने घर में एक लघु पुस्तकालय को आकार दे।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर गंगा भोला ने भी बच्चों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें बताया कि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र हैं।
    विद्यार्थियों को प्रोफेसर जय श्री पांडा ने भी संबोधित किया और पुस्तकों के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का संचालन छात्र संदीप कुमार और छात्रा प्रीति ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा पुस्तकों के बारे में और अपने पसंदीदा लेखक और कवि के बारे में चर्चा की। छात्रा रेणुका कुमारी ने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के व्यक्तित्व और कृतित्व पर, छात्रा काकुली पॉल ने प्रेमचंद की रचनाओं पर विचार मंथन किया। मेघ माला रॉय ने रामायण और उससे मिलने वाले संदेशों की बात की। छात्रा तुलसी झा ने भागवत गीता के सार को अपने सहपाठियों के समक्ष रखा। छात्रा लिप्सा ने “थिंग्स फॉल अ पार्ट” पुस्तक पर समीक्षा प्रस्तुत की ।लक्ष्मी महतो ने “आप जीत सकते हैं” इस पुस्तक के बारे में बातचीत करते हुए अपने साथियों को प्रेरित किया।
    कार्यक्रम का संचालन छात्र संदीप कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन छात्रा प्रीति ने किया। विश्व पुस्तक दिवस पर अपना संदेश देते हुए कॉलेज प्रबंधन के सचिव गौरव कुमार बचन ने कहा कि हमारे महाविद्यालय में एक समृद्ध पुस्तकालय है ताकि विद्यार्थियों में पुस्तकों को पढ़ने की रुचि सदैव बनी रहे। विश्व पुस्तक दिवस के इस
    कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर संतोष, डॉक्टर सतीश, प्रोफेसर सुमनलता, प्रोफेसर बबीता, प्रोफेसर अमृता इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्क्रमित उच्च विद्यालय, लक्ष्मीनगर में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
    Next Article साइबर ठगों ने रामगढ़ डीसी मिश्रा को किया टारगेट

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को मिला वाटर कूलर, समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे की पहल पर मिली सौगात

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को मिला वाटर कूलर, समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे की पहल पर मिली सौगात

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.