Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइबर ठगों ने रामगढ़ डीसी मिश्रा को किया टारगेट
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    साइबर ठगों ने रामगढ़ डीसी मिश्रा को किया टारगेट

    News DeskBy News DeskApril 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साइबर ठगों ने रामगढ़ डीसी मिश्रा को किया टारगेट

    साइबर ठगों का हौसला इतना बढ़ गया है अब वे जिलों के डीसी के नाम पर भी व्हाट्सएप अकॉउंट बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास करने लगे हैं. धनबाद डीसी संदीप सिंह के साथ इसी तरह का फ्रॉड का केस सामने आने के बाद इसी तरह का एक मामला रामगढ़ में देखने को मिला है. यहां साइबर ठगों ने रामगढ़ की डीसी माधवी मिश्रा के नाम पर व्हाट्सएप अकॉउंट बनाकर लोगों को मैसेज भेजना शुरू किया है. मामले की जानकारी मिलते ही रामगढ़ डीसी ने लोगों को इस फर्जी नंबर के बारे में सावधान किया है और कहा कि एक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. इस नंबर से किसी भी मैसेज आता फोन आने पर कोई भी प्रतिक्रिया जवाब ना दें. जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है.मले के बारे में जो जानकारी मिली है इसके अनुसार साइबर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा का फोटो व्हाटसएप नंबर 7249402773 में लगाकर अधिकारियों और आम लोगों को उपहार, कूपन,गिफ्ट देने के फर्जी संदेश भेज ठगने का प्रयास किया है. साइबर ठग मोबाइल नंबर 7249402773 पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर लोगों को ऐसे फर्जी संदेश भेज रहा है. लोगों को झांसे में लेने के लिए फर्जी व्यक्ति ने व्हाट्सएप के प्रोफाइल में डीसी का फोटो लगा रखा है.जब उपायुक्त माधवी मिश्रा को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सभी लोगों को सावधान किया है. साथ ही यह अपील की है कि लोग ऐसे फर्जी संदेश, प्रलोभन व धोखाधड़ी से बचें. डीसी ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराधियों के प्रलोभन से सावधान रहें और किसी लालच में नहीं फंसें. किसी भी परिस्थिति में फर्जी व्यक्ति के झांसे में नहीं आएं.
    फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के बाद रामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. लोगों में चर्चा है कि जब साइबर ठग जिले के आला अधिकारी के नाम पर ठगी करने का दुस्साहस दिखा दिखा सकते हैं ऐसे में आम आदमी को ठगना कितना आसान है.
    गौरतलब है कि इससे पूर्व साइबर ठगों ने रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगना शुरू किया था. एसपी ने तत्काल अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लोगों को इस फर्जी अकाउंट के बाबत जानकारी दे कर लोगों को आगाह किया था.
    बता दें कि हाल में ही धनबाद डीसी संदीप सिंह के नाम पर भी साइबर ठरों ने ऐसा ही कारनामा किया था. मालूम हो कि बीते 2 माह के अंदर रामगढ़ जिले में 15 से अधिक लोगों से साइबर ठगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है. रामगढ़ के एक नामी होटल से छह साइबर ठगों को हैदराबाद की साइबर सेल की टीम ने पकड़ा भी था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज और रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस
    Next Article सूचना प्रसारण मंत्रालय की सख्‍ती,टीवी चैनलों को लगी भड़काऊ टिप्पणियों पर फटकार

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.