Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एंजेला मर्केल युग का हुआ अंत: ओलाफ शॉल्त्स बनेंगे जर्मनी के नए चांसलर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    एंजेला मर्केल युग का हुआ अंत: ओलाफ शॉल्त्स बनेंगे जर्मनी के नए चांसलर

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्लिन. जर्मनी में लंबे वक्त तक चांसलर रहीं एंजेला मर्केल के युग का अंत हो गया है. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ओलाफ शॉल्त्स ने बुधवार को कहा कि नई सरकार बनाने के लिए तीन दलों के बीच समझौता हो गया है. शॉल्त्स ने कहा कि नई सरकार बड़े प्रभावों की राजनीति की संभावना की तलाश करेगी. उन्होंने जोर दिया कि संप्रभु यूरोप का महत्व, फ्रांस के साथ मित्रता और अमेरिका के साथ साझेदारी जैसे मुद्दे सरकार की विदेश नीति के प्रमुख आधार होंगे तथा युद्ध के बाद की लंबी परंपरा जारी रखी जाएगी.जिन कदमों के बारे में शुरुआती सहमति बनी है उनमें उन जगहों पर वैक्सीनेशन अनिवार्य बनाना है, जहां विशेष रूप से कमजोर लोगों की देखभाल की जाती है. जर्मनी में कोविड के नए मामलों में वृद्धि देखी गयी है और राजनीतिक परिवर्तन ने इस दिशा में उठाए जाने वाले कदमों को कुछ हद तक बाधित कर दिया है. शॉल्त्स ने कहा कि नयी सरकार बड़े प्रभावों की राजनीति की संभावना की तलाश करेगी. उन्होंने जोर दिया कि संप्रभु यूरोप का महत्व, फ्रांस के साथ मित्रता और अमेरिका के साथ साझेदारी जैसे मुद्दे सरकार की विदेश नीति के प्रमुख आधार होंगे और युद्ध के बाद की लंबी परंपरा जारी रखी जाएगीइस बीच, ग्रीन पार्टी के सह-नेता रॉबर्ट हैबेक ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदम जर्मनी को 2015 के पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने के रास्ते पर ले जाएंगे. इससे पहले कहा गया था कि अगली सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रहे तीनों दल बुधवार को गठबंधन समझौते को अंतिम रूप दे देंगे. इसके साथ ही लंबे समय से देश पर शासन कर रहीं चांसलर एंजेला मर्केल का दौर खत्म हो जाएगा और मौजूदा वित्त मंत्री तथा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी नेता ओलाफ शॉल्त्स आने वाले दिनों में उनका स्थान ले सकते हैं.राष्ट्रीय चुनाव में 26 सितंबर को मामूली जीत के बाद से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत कर रही है. पर्यावरणवादी ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि समझौते का ब्योरा बुधवार दोपहर बाद पेश किया जाएगा. अभी तक देश की किसी राष्ट्रीय सरकार में त्रिपक्षीय गठबंधन को नहीं आजमाया गया है. अगर तीनों दलों के सदस्य समझौते को अंतिम रूप देते हैं तो यह देश की पारंपरिक बड़ी पार्टियों के मौजूदा महागठबंधन की जगह लेगा. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी मर्केल सरकार में जूनियर सहयोगी रही है.
    मर्केल पांचवें कार्यकाल के लिए होड़ में नहीं थीं. सोशल डेमोक्रेटिक नेता ओलाफ शॉल्त्स उनका स्थान ले सकते हैं. सरकार में शामिल होने वाली तीनों पार्टियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संसद छह दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में ओलाफ शॉल्त्स को चांसलर के रूप में चुन लेगी. उससे पहले समझौते को तीनों दलों के सदस्यों से अनुमोदन की आवश्यकता होगी. गठबंधन के लिए समझौते की खबर ऐस समय आई जब मर्केल ने संभवत: अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. वित्त मंत्री शॉल्त्स ने 67 वर्षीय मर्केल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया जो 2005 से जर्मनी का नेतृत्व कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में 24 घंटे में कोरोना के 9119 नए मामले आए सामने
    Next Article केंद्र सरकार में देश की जनता को पेट्रोल और डीजल के करों में छूट देकर बड़ी राहत दी है:गुंजन यादव

    Related Posts

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी

    बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    गायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.