Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 24 घंटे में कोरोना के 9119 नए मामले आए सामने
    Breaking News Headlines

    देश में 24 घंटे में कोरोना के 9119 नए मामले आए सामने

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में अब कोरोना का कहर कम हो गया है. कोरोना के नए मामलों की रफ्तार घटकर 10 हजार से नीचे पहुंच गई है. हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 9,119 नए कोरोना केस आए और 396 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 10,264 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 1541 एक्टिव केस कम हो गए.कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 45 लाख 44 हजार 882 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 66 हजार 980 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 39 लाख 67 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब एक लाख है. कुल 1 लाख 9 हजार 940 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 24 नवंबर तक देशभर में 119 करोड़ 38 लाख 44 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 90.27 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 63.59 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 11.50 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम है.देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.35 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.33 फीसदी है. एक्टिव केस 0.32 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 23वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article18 मिनट में चार्ज होने वाली हुंडई Ioniq 5 भारतीय सड़क पर आई नजर
    Next Article एंजेला मर्केल युग का हुआ अंत: ओलाफ शॉल्त्स बनेंगे जर्मनी के नए चांसलर

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.