योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं बनें स्वावलंबी : संजीव सरदार
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
जानमडीह और कोवाली पंचायत भवन में आजीविका महिला संकुल सहकारी समिति की नौवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। जानमडीह क्लस्टर की आमसभा में छह पंचायतों के 82 गांवों से 48 ग्राम संगठन और 472 महिला समूहों की सदस्य शामिल हुईं। वहीं, कोवाली क्लस्टर में पांच पंचायतों के 54 गांवों से 42 ग्राम संगठन और 432 महिला समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर आमसभा का उद्घाटन किया। इस दौरान महिला समूहों की वर्षभर की गतिविधियों, आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी योजनाओं और कार्यों पर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार की कई योजनाएं संचालित हैं। महिलाओं को इनका लाभ लेकर स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्त होगी तो परिवार और समाज भी मजबूत होगा।
विधायक ने एसआईआर को लेकर आरोप लगाया कि इसके माध्यम से आदिवासी-मूलवासी मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है।
मौके पर मुखिया कालीपदो सरदार, संगीता सरदार, पंसस रघुनाथ सरदार, बीपीएम मंटू मुंडा, राजेश महतो, ज्योत्सना साहू, जननी सीट, मायनो सरदार, अशोका सीट, कमला सरदार, लतिका बेरा और विनका टुडू समेत अन्य मौजूद थे।

