Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, मृतक के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही लगाकर जमकर किया हंगामा
    बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, मृतक के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही लगाकर जमकर किया हंगामा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप प्रभारी चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगुसराय, बिहार। बेगूसराय में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया । घटना नगर थाना क्षेत्र के प्रमिला चौक स्थित अमर ज्योति अस्पताल की है। बताया जाता है। मरीज बरौनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी सुनील कुमार अपने 30 वर्षीय पत्नी पूनम देवी को कल शाम पेट में दर्द और चक्कर की शिकायत पर भर्ती कराया था। इलाज के दौरान आज दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद ना तो उसे रेफर किया गया और ना ही उसका इलाज किया गया जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

    परिजनों ने कहा कि प्रबंधन सिर्फ पैसा जमा करने की बात करता था। पैसे की वजह से इलाज सही से नहीं किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसी से नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया जिसके बाद हंगामे की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अस्पताल के चिकित्सक ने कहा कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी परिजनों को बताया भी गया था इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई। परिजनों ने रेफर करने की बात कही थी लेकिन वह नहीं ले गए , सारे आरोप गलत हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
    Next Article तूल पकड़ता जा रहा है लखीमपुर खीरी का मामला

    Related Posts

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    June 19, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.