Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता सतीश शर्मा की मदद से कैंसर मरीज को मिला 3 लाख 45 हजार 5 सौ की अनुदान राशि
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा नेता सतीश शर्मा की मदद से कैंसर मरीज को मिला 3 लाख 45 हजार 5 सौ की अनुदान राशि

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता सतीश शर्मा की मदद से कैंसर मरीज को मिला 3 लाख 45 हजार 5 सौ की अनुदान राशि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर मुसाबनी निवासी शांति देवी जो कि कैंसर जैसे असाध्य रोग से ग्रसित थी उन्हें उपचार हेतु मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अंतर्गत 3 लाख 45 हजार 5 सौ की अनुदान राशि स्वीकृत की गई। आज भाजपा नेता सतीश शर्मा ने पीड़ित परिवार के सदस्य को आज दिनांक 19 दिसंबर को अपने आदित्यपुर स्थित कार्यालय में बुलाकर अनुदान की स्वीकृति पत्र सौंपा। कैंसर मरीज का इलाज मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में होगा।

    कुछ दिन पूर्व पीड़ित परिवार भाजपा नेता सतीश शर्मा से उनके कार्यालय में मिलकर बताया कि कैंसर के प्रारंभिक जांच एवं इलाज हेतु मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल करीब 1 लाख 80 हजार रुपए पहले जमा करने करने को कहा है। हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जिस कारण से हम उक्त रकम जमा नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण मरीज का इलाज शुरू नहीं हो पा रहा है । पीड़ित परिवार ने इलाज हेतु मदद करने का आग्रह किया ।

    भाजपा नेता सतीश शर्मा ने पीड़ित परिवार को साथ लेकर मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल गए और वहां के वरीय प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ चटर्जी की मदद से इलाज का पूरा प्राक्कलित राशि 3 लाख 45 हजार 5 सौ रुपए खासमहल सदर अस्पताल स्थित जिले के सिविल सर्जन कार्यालय से स्वीकृति प्रदान कराई। पूर्व में भी आर्थिक रूप से कमजोर कई असाध्य रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज भाजपा नेता सतीश शर्मा की मदद से संभव हो पाया है और उन्हें नई जिंदगी मिली है।

    भाजपा नेता सतीश शर्मा की मदद से कैंसर मरीज को मिला 3 लाख 45 हजार 5 सौ की अनुदान राशि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्राहक जागरण पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा कदमा में हुई एक बैठक संपन्न ।
    Next Article ढाका में उग्र हिंसा: उस्मान हादी की मौत के बाद आगजनी, मीडिया हाउस निशाने पर

    Related Posts

    गायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 

    April 26, 2026

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.