Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आस्था, सम्मान और जनविश्वास के साथ सुधा गुप्ता ने मेयर पद के लिए किया नामांकन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आस्था, सम्मान और जनविश्वास के साथ सुधा गुप्ता ने मेयर पद के लिए किया नामांकन

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आस्था, सम्मान और जनविश्वास के साथ सुधा गुप्ता ने मेयर पद के लिए किया नामांकन

    मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए आज सुधा गुप्ता ने जब नामांकन किया, तो यह सिर्फ एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि सादगी, विश्वास, संघर्ष और सेवा-भाव की एक भावनात्मक यात्रा का प्रतीक था।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    तस्वीर उमाशंकर दुबे

    नामांकन से पूर्व उनके आवास पर एक अत्यंत भावुक क्षण देखने को मिला, जब उनके जीवनसाथी एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं कार का गेट खोलकर उन्हें बिठाया और विदा किया। यह दृश्य न केवल एक पति के सम्मान और विश्वास को दर्शाता है, बल्कि उस संघर्ष और साथ का प्रतीक है जो वर्षों से जनता की सेवा में समर्पित रहा है।

    घर से निकलने से पहले सुधा गुप्ता ने घर पर पूजा-अर्चना कर ईश्वर से आशीर्वाद लिया, उसके बाद कदमा स्थित रंकनी मंदिर में पूजा किया उसके बाद मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मन ही मन मानगो की जनता के सुख, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

    इस पावन अवसर पर समाज के हर वर्ग का समर्थन देखने को मिला जिसमें मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी डॉ मोहम्मद जकारिया साहब,सिख समाज के प्रतिनिधि के रूप में मानगो गुरुद्वारा के प्रधान श्री भगवान सिंह जी, ब्राह्मण समाज से बिपिन झा जी, वैश्य समाज से भगवान प्रसाद जी एवं लीला गुप्ता जो ऑल इंडिया रौनियार वैश्य महा सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, क्रिस्चन समाज से डेविड पूर्ति जी, विश्वकर्मा समाज से राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहें प्रस्तावक के रूप में, यह उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि सुधा गुप्ता केवल एक प्रत्याशी नहीं, बल्कि जन-जन की आवाज़ हैं।

     

    नामांकन के पश्चात प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि यह चुनाव उनके लिए पद का नहीं, बल्कि मानगो की हर बेटी, हर माँ और हर परिवार के सपनों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
    आज का यह नामांकन मानगो में बदलाव, सम्मान और सशक्त नेतृत्व की एक नई शुरुआत है।

     

    सादगी से किया नामांकन, कोई ताम झाम नहीं

    सुधा गुप्ता का नामांकन बहुत सादगी भरा रहा जिसमें कोई तामझाम नहीं था, ना कोई भीड़ ना कोई रैली, जब इस संदर्भ में सुधा गुप्ता से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने बहुत आत्मीयता से जवाब दिया कि सादगी ही मेरी पहचान हैं, मानगो की जनता को जाम से मुक्त कराने के लिए बन्ना गुप्ता जी ने फ्लाईओवर निर्माण का कार्य किया हैं, चुंकि फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं, सड़क संकीर्ण हैं, मजदूर लगे हुए हैं ऐसे मैं हजारों की संख्या में यदि कार्यकर्त्ता आते तो जाम लग जाता जिससे मानगो की जनता को परेशानी होती, इसलिए मैंने तय किया कि मानगो की जनता को तकलीफ ना हो इसलिए मैंने सिर्फ समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ नामांकन करने का निश्चय किया।

    इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र झा अशोक चौधरी जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह रजनीश सिंह। रियाज खान रामाश्रय पसाद

    अविनाश सिंह आदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण फिर चर्चा में-अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े पुराने तार खुले
    Next Article जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: नौशीन खान ने समर्थकों संग दाखिल किया नामांकन, सियासी हलचल तेज

    Related Posts

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    February 13, 2026

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    February 13, 2026

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के लिए अंसार खान ने मांगा वोट

    कुलबिंदर सिंह ने टाटा स्टील एमडी को पत्र लिखा सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन का आग्रह

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ने लिया शपथ। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा

    मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.