Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण फिर चर्चा में-अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े पुराने तार खुले
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    बिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण फिर चर्चा में-अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े पुराने तार खुले

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद

    मुख्य संवाददाता जमशेदपुर।

    बिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले ने न केवल अवैध जमीन कारोबार को दोबारा चर्चा में ला दिया है, बल्कि अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े पुराने संबंधों और कथित राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

     

    प्रकरण के केंद्र में अमूल्यो कर्मकार का नाम फिर उभरकर सामने आया है, जिसे राजनीतिक गलियारों में “पलटू राम” के नाम से जाना जाता रहा है। आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद उसने एक बार फिर अवैध जमीन सौदों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इस बार उसने बस्ती विकास समिति के कुछ हिस्सों को भी अपने पक्ष में कर लिया है।

     

    बताया जा रहा है कि रिश्तेदारों के नाम पर एग्रीमेंट कर सरकारी जमीन का अवैध तरीके से सौदा करना उसकी पुरानी कार्यशैली रही है। बिरसानगर में इसी तरह के कई संदिग्ध जमीन सौदों की चर्चा तेज है। इस पूरे मामले में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (JNAC) और अंचल कार्यालय की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

     

    कानूनी जानकारों का कहना है कि अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी को जमानत किन आधारों पर मिली और क्या जमानत की शर्तों के बावजूद अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहना न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन नहीं है?इस पर न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए। साथ ही कथित “सफेदपोश” संरक्षणकर्ताओं की भूमिका की भी जांच की मांग उठ रही है।

     

    कुल मिलाकर, बिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण अब जमीन तक सीमित न रहकर राजनीति, अपराध, प्रशासन और न्यायिक प्रक्रिया के आपसी गठजोड़ की ओर इशारा कर रहा है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और जांच एजेंसियां समय रहते सख्त कार्रवाई करती हैं या मामला एक बार फिर फाइलों में दबकर रह जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर बम फेंके जाने की घटना पर सरयू राय का तीखा हमला- जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर साधा निशाना
    Next Article आस्था, सम्मान और जनविश्वास के साथ सुधा गुप्ता ने मेयर पद के लिए किया नामांकन

    Related Posts

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    February 13, 2026

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    February 13, 2026

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के लिए अंसार खान ने मांगा वोट

    कुलबिंदर सिंह ने टाटा स्टील एमडी को पत्र लिखा सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन का आग्रह

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ने लिया शपथ। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा

    मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.