Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पशु तस्कर समझकर छात्र को मारने की घटना पर क्या उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे: सिब्बल
    Headlines राष्ट्रीय

    पशु तस्कर समझकर छात्र को मारने की घटना पर क्या उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे: सिब्बल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पशु तस्कर समझकर छात्र को मारने की घटना पर क्या उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे: सिब्बल

    नयी दिल्ली: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि फरीदाबाद में एक छात्र को पशु तस्कर समझकर उसकी जान लेने की घटना नफरत के एजेंडे को बढ़ावा देने के कारण हुई। उन्होंने सवाल किया कि क्या उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस घटना पर कुछ बोलेंगे।

    पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि पांच गोरक्षकों के समूह ने 23 अगस्त को कक्षा 12 के छात्र आर्यन मिश्रा को गौ तस्कर समझकर उसकी कार का कथित तौर पर पीछा किया था और उसे गोली मार दी थी।

     

     

    सिब्बल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमें शर्म आनी चाहिए। आर्यन (कक्षा 12वीं का छात्र)। हरियाणा में गोरक्षकों ने ‘गौ तस्कर’ समझकर उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई! कारण : नफरत के एजेंडे को बढ़ावा देना।”

    उन्होंने सवाल किया, “क्या हमारे प्रधानमंत्री, हमारे उपराष्ट्रपति, हमारे गृह मंत्री कुछ बोलेंगे!”

    पुलिस अधीक्षक (अपराध) अमन यादव ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि पांचों आरोपियों-सौरभ, अनिल कौशिक, वरुण, कृष्ण और आदेश को 28 अगस्त को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

    सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दावा किया कि 23 अगस्त की रात को उन्हें सूचना मिली थी कि दो एसयूवी में सवार कुछ संदिग्ध पशु तस्कर शहर में टोह ले रहे हैं।

     

     

     

    सूत्रों ने अनुसार, आरोपियों ने कहा कि उन्होंने आर्यन और उसके दोस्तों-शैंकी व हर्षित को पशु तस्कर समझकर दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदपुरी टोल के पास लगभग 30 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया।

    सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने आर्यन और उसके दोस्तों को कार रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने रफ्तार बढ़ा दी। आरोपियों ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पलवल में गढ़पुरी टोल के पास आर्यन और उसके साथियों पर गोली चला दी, जिससे आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : एमएसआरटीसी कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल से यात्री परेशान, 63 डिपो पूरी तरह से बंद
    Next Article चुनावी दंगल में उतरने की अटकलों के बीच पूनिया और फोगाट ने की राहुल से मुलाकात

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.