Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल से यात्री परेशान, 63 डिपो पूरी तरह से बंद
    Headlines

    महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल से यात्री परेशान, 63 डिपो पूरी तरह से बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल से यात्री परेशान, 63 डिपो पूरी तरह से बंद

    मुंबई, चार सितंबर (भाषा) वेतन वृद्धि करने और अन्य मांगों को लेकर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहने से परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। खासकर गणेश उत्सव से पहले हुई इस हड़ताल से लाखों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन और राज्य क्षेत्र के अपने समकक्षों के समान वेतनमान समायोजन की मांग कर रहे हैं।

    एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि 11 ट्रेड यूनियनों की कार्य समिति द्वारा आहूत हड़ताल के कारण निगम के कुल 251 बस डिपो में से 63 बस डिपो पूरी तरह बंद रहे और 73 बस डिपो आंशिक रूप से बंद रहे, जबकि शेष 115 पूरी तरह संचालित रहे।

     

     

     

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बुधवार शाम सह्याद्री गेस्ट हाउस में एमएसआरटीसी ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ बैठक बुलाई है।

    हड़ताल के कारण राज्य भर में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सेवाओं के अलावा, एमएसआरटी की गणेश उत्सव के लिए विशेष बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। यहां 10 दिवसीय गणेश उत्सव सात सितंबर से शुरू हो रहा है।

    एमएसआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न समूहों द्वारा बुक की गईं 4,300 सेवाओं सहित कुल पांच हजार अतिरिक्त ‘त्यौहार विशेष बसें’ तीन से सात सितंबर के बीच मुंबई, ठाणे और पालघर खंडों से संचालित करने की योजना थी।

    बुधवार को एक हजार से अधिक ऐसी बसें कोंकण के लिए रवाना होने वाली थीं।

     

     

     

    एमएसआरटीसी प्रशासन ने कहा कि एक औद्योगिक अदालत ने हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है और ट्रेड यूनियनों तथा कर्मचारियों को काम पर लौटने का निर्देश दिया है।

    निगम ने स्थानीय प्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ड्यूटी पर आने के इच्छुक कर्मचारियों के काम में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें तथा ऐसी घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करें।

    हड़ताल के प्रभाव को देखते हुए, एमएसआरटीसी निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक अनुबंधों पर चालकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति पर विचार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
    Next Article पशु तस्कर समझकर छात्र को मारने की घटना पर क्या उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे: सिब्बल

    Related Posts

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बाद अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार की राजनीति हो

    July 25, 2026

    वंचित छात्रों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: इंतजार खत्म, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में मिला साइकिल का तोहफा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया: कार्यकाल के महत्वपूर्ण सुधार याद किए जाएंगे

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बाद अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार की राजनीति हो

    वंचित छात्रों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: इंतजार खत्म, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में मिला साइकिल का तोहफा

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया: कार्यकाल के महत्वपूर्ण सुधार याद किए जाएंगे

    ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल ने पुलिसकर्मियों को दिया बीएलएस प्रशिक्षण, रेनसूट भी वितरित

    देश के युवाओं के भविष्य, राम मंदिर ट्रस्ट में पारदर्शिता और बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: बसंत कुमार मित्तल

    जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में उतरे वकील, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    27 का धरना एक चेतावनी, मानगो नगर निगम में मनमानी नहीं चलेगीःसरयू राय

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.